Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खय्याम के निधन से बॉलीवुड में शोक, आज मुंबई में दी जाएगी अंतिम विदाई
अन्य खबरें

खय्याम के निधन से बॉलीवुड में शोक, आज मुंबई में दी जाएगी अंतिम विदाई

August 20, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का 92 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की रात निधन हो गया। सीने के संक्रमण और निमोनिया की दिक्कत के बाद उन्हें 28 जुलाई को मुंबई के सुजाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार यानी आज मुंबई के दक्षिण पार्क, जुहू के जेवीपीडी सर्कल में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। खय्याम के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।
बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उन्हें याद करते हुए कहा ”संगीत के दिग्गज, एक मृदुभाषी आत्मा, जिन्होंने मेरी कई फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान दिया..अब नहीं रहे..खय्याम साहब..प्रर्थना और शोक…।” फिल्ममेकर करण जौहर ने खय्याम साहब को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “आपकी आत्मा को शांति मिले खय्याम साहब। आपका म्यूजिक हमेशा जिंदा रहेगा।”
लता मंगेशकर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “महान संगीतकार और बहुत नेकदिल इंसान खय्याम साहब आज हमारे बीच नहीं रहे। ये सुनकर मुझे इतना दुख हुआ है जो मैं बयां नहीं कर सकती। खय्याम साहब के साथ संगीत के एक युग का अंत हुआ है। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।” बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट ने खय्याम के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “लेजेंड खय्याम साहब का शाम 9 बजकर 28 मिनट पर निधन हो गया। म्यूजिक और फिल्मी दुनिया के लिए ये एक बड़ा नुकसान , अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे।”
सिंगर हर्षदीप कौर ने कहा, “आपका लेजेंडरी म्यूजिक हमेशा जिंदा रहेगा। आपकी आत्मा को शांति मिले ख्य्याम साहब।” सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने कहा, “ऐसा महसूस हुआ कि म्यूजिक का एक बड़ा नुकसान हुआ है। जब भी हम मिले आपके म्यूजिक और आपके कोमल बर्ताव के लिए शुक्रिया। काश मैं आपसे और ज्यादा मिल पाता लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आपसे मिलकर आपका शुक्रिया कर पाया हूं।”
लेखक जावेद अख्तर ने भी शोक व्यक्त किया और लिखा, “महान संगीतकार खय्याम साहब गुजर गए। उन्होंने कई एवरग्रीन क्रिएशन्स दी हैं लेकिन एक जो उन्हें अमर बना देती है वो है, “वो सुबह कभी तो आएगी।” सैक्रेड गेम्स के लेखक वरुण ग्रोवर ने खय्याम साहब की एक नज्म शेयर करते हुए कहा, “अलविदा खय्याम साहब। आपके संगीत ने बाकी सबसे शानदार संगीत की तरह हमारी मदद की है, उस कायनात को समझाने में जिसे बयां नहीं किया जा सकता। शुक्रिया।”
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसेक्स वर्कर के रोल में नजर आयेंगी अभिनेत्री माही गिल 
Next Article न्यायालय के आदेश का उलंघन कर पत्नी को दिया तलाक

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.