अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पीड़िता ने लगाई प्रशासन से गुहार
देवघर ।
जहां तीन तलाक पर कठोर कानून बनाकर इसे रोकने का एक सफल प्रयास केन्द्री सरकार ने की है। वहीं देपीपुर प्रखण्ड अंतर्गत झुमरबाद गांव की रहने वाली शाहबानों खातून ने महिला नगर थाना में मंगलवार को एक आवेदन देकर यह आरोप लगाया है कि उनके पति शाहिद अंसारी ने उन्हें तलाक़ दे दिया है। आवेदन में शाहबानो ने लिखा है कि उसकी निकाह दस वर्ष पूर्व प्राणडीह गांव देबीपुर प्रखण्ड के रहने वाले शाहिद से हुई थी। उसके दो बच्चे भी है ।
पति शाहिद अंसारी उसके साथ अक्सर मारपीट करते हैं। इसी क्रम में शाहिद ने एक दूसरा निकाह भी कर लिया, जिसके बाद उसने न्यायालय में मुकदमा दायर किया। जिला जज द्वारा अग्रिम जमानत देकर मुझे अपने पति के साथ विदा कर दिया गया। इसके बाद मेरे पति ने गवाहों के समक्ष तीन तलाक दे दिया और घर से भगा दिया। पीड़िता ने मामले को लेकर थाना में आवेदन के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।
