Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 12:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिशा पाटनी : एक्टिंग में अप-डाउन, लेकिन फिटनेस में हमेशा टॉप
अन्य खबरें

दिशा पाटनी : एक्टिंग में अप-डाउन, लेकिन फिटनेस में हमेशा टॉप

June 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दिशा पाटनी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mumbai : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिटनेस की दीवानी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियोज और डाइट से जुड़ी सलाहें नियमित रूप से शेयर करती रहती हैं। वह हर दिन जिम में पसीना बहाती हैं और हार्डकोर एक्सरसाइज के अलावा वेट लिफ्टिंग, किक बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक और डांस को भी अपनी फिटनेस रूटीन का हिस्सा मानती हैं। उन्हें स्विमिंग का भी बेहद शौक है और वह मानसिक रूप से फिट रहने के लिए मेडिटेशन और योग का अभ्यास करती हैं। उनका मानना है कि मानसिक संतुलन शारीरिक फिटनेस जितना ही महत्वपूर्ण है।
दिशा पाटनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2016 में फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से की थी, जिसमें उन्होंने प्रियंका झा का किरदार निभाया था। इस फिल्म से ही उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। हालांकि अभिनय की दुनिया में उनका सफर ज्यादा सफल नहीं रहा और उन्हें हिट फिल्मों से ज्यादा फ्लॉप का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, दिशा ने अपनी फिटनेस को हमेशा शीर्ष पर बनाए रखा और आज वह इंडस्ट्री की सबसे फिट और हेल्दी जीवनशैली जीने वाली हस्तियों में शुमार हैं।
दिशा अपने डाइट को लेकर भी बेहद अनुशासित हैं। वह जंक फूड और प्रोसेस्ड चीजों से पूरी तरह परहेज करती हैं और हरी सब्जियों, फलों और न्यूट्रिशन से भरपूर आहार को प्राथमिकता देती हैं। वह अपने फैंस को भी हेल्दी खाने और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देती हैं।
13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी दिशा पाटनी के परिवार में अनुशासन का खास महत्व रहा है। उनकी मां मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी हैं और पिता पुलिस में कार्यरत हैं। पढ़ाई भी उन्होंने बरेली से ही पूरी की। दिशा ने 2015 में तेलुगू फिल्म लोफर से अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें वह वरुण तेज के साथ नजर आई थीं। हालांकि अभिनय में उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई जिसकी उम्मीद थी, लेकिन फिटनेस और हेल्थ के मामले में वह आज भी यूथ आइकन बनी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें ; अमेरिका में दो डेमोक्रेटिक सांसदों के घर पर हमला, पति-पत्नी की मौ’त
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका में दो डेमोक्रेटिक सांसदों के घर पर हमला, पति-पत्नी की मौ’त
Next Article CM हेमंत और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर जताया दुख

Related Posts

अन्य खबरें

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
अन्य खबरें

होली के बाद घर की सबसे बड़ी टेंशन खत्म, ऐसे चमकेंगे रंग से सराबोर पर्दे

March 3, 2026
अन्य खबरें

भारत में कब और कहां दिखेगा ‘ब्लड मून’, किस राशि पर क्या होगा असर… बता गए बनारस के पंडित अनुराग तिवारी

March 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.