Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 8 October, 2026 • 08:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘डिटेक्टिव बूमराह एंड द किलर’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी
अन्य खबरें

‘डिटेक्टिव बूमराह एंड द किलर’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी

July 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बूमराह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad: रहस्य, सस्पेंस और हॉरर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक नई वेब सीरीज आने वाली है। अभिनेता और लेखक सुधांशु राय की नई सीरीज ‘डिटेक्टिव बूमराह एंड द किलर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसे भारत की पहली सुपरनैचुरल जासूसी थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया है।

सात जन्मों से जुड़ा है रहस्य

फर्स्ट लुक में एक ऐसी रहस्यमयी ताकत दिखाई गई है, जो अपने शिकार का सात जन्मों तक पीछा करती है। मौका मिलते ही वह उसकी आत्मा पर कब्जा कर लेती है। जब यह खौफनाक साया एक मासूम बच्ची को अपना निशाना बनाता है, तब डिटेक्टिव बूमराह उसकी रक्षा के लिए सामने आता है। इसके बाद शुरू होती है रहस्य, डर और जासूसी से भरी कहानी।

लोकप्रिय किरदार की दमदार वापसी

डिटेक्टिव बूमराह का किरदार पहले से ही पॉडकास्ट और कहानियों के जरिए लोगों के बीच लोकप्रिय है। इस बार वह अपने अब तक के सबसे कठिन और डरावने केस को सुलझाते नजर आएंगे। मेकर्स का कहना है कि इस सीरीज में जासूसी के साथ पौराणिक कथाओं और सुपरनैचुरल घटनाओं का भी अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

एआई तकनीक से तैयार हुए विजुअल्स

सीरीज की कहानी सुधांशु राय ने लिखी है और उन्होंने ही डिटेक्टिव बूमराह के किरदार को अपनी आवाज दी है। इस प्रोजेक्ट को सुधांशु राय और पुनीत शर्मा ने मिलकर तैयार किया है। वहीं दिव्यांश शर्मा ने एआई टूल्स की मदद से इसके विजुअल्स और एडिटिंग को ऐसा रूप दिया है, जिससे डर और सस्पेंस का माहौल काफी वास्तविक महसूस होता है।

इन मेकर्स ने किया प्रोड्यूस

इस सीरीज को सेंट्स आर्ट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुधांशु राय, मनीषा शर्मा और पुनीत शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। इससे पहले यही टीम ‘बैदा’ और ‘चायपत्ती’ जैसी फिल्में बना चुकी है। इस प्रोजेक्ट को मदर स्पर्श ब्रांड और उसके संस्थापक हिमांशु गांधी का भी सहयोग मिला है।

क्या बोले सुधांशु राय

सुधांशु राय ने कहा कि डिटेक्टिव बूमराह हमेशा ऐसे मामलों की जांच करता है, जो सामान्य सोच से परे होते हैं। इस सीरीज के जरिए दर्शकों को जासूसी, रहस्य और सुपरनैचुरल दुनिया का नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक का इस्तेमाल जरूर किया गया है, लेकिन इस शो की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी, मजबूत किरदार और सात जन्मों से जुड़ा रहस्य है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह सीरीज दर्शकों को अंत तक रोमांच और सस्पेंस से बांधे रखेगी।

इसे भी पढ़ें : आज से बदल गए 8 बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअपने नाम पर तत्काल टिकट बना करता था गजब का खेला, RPF ने तोड़ा जाल
Next Article JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खत्म किया उम्र सीमा विवाद

Related Posts

बिहार

देश के डिजिटल क्रांति का अगुआ बनेगा बिहार, तैयार हो रहा मजबूत IT ढांचा : मंत्री नीतीश

October 8, 2026
जॉब/एजुकेशन

यूपी पुलिस भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी परीक्षा केंद्र बदला, नया एडमिट कार्ड हुआ जारी

October 8, 2026
झारखंड

बदलाव की खामोश गूंज… बस्तियों में उम्मीद की अलख जगा प्रीति बनीं ‘झारखंड आइकॉन’

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

देश के डिजिटल क्रांति का अगुआ बनेगा बिहार, तैयार हो रहा मजबूत IT ढांचा : मंत्री नीतीश

October 8, 2026

यूपी पुलिस भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी परीक्षा केंद्र बदला, नया एडमिट कार्ड हुआ जारी

October 8, 2026

गोला के तालाब में पलटा ट्रैक्टर, पानी से बाहर निकली जवान बेटे की ला’श

October 8, 2026

बदलाव की खामोश गूंज… बस्तियों में उम्मीद की अलख जगा प्रीति बनीं ‘झारखंड आइकॉन’

October 8, 2026

सहकारिता योजनाओं पर मंत्री सख्त, बोले- फाइलें अटकाना बंद करें, तुरंत निपटाएं पेंडिंग काम

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.