अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : SBI यानी भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 2 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उम्मीदवारों के पास स्नातक, बी.टेक/बीई, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए, पीजीडीबीएम या पीजीडीबीए जैसी डिग्रियां होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
आयु सीमा
- प्रबंधक: 28 से 35 वर्ष
- उप-प्रबंधक: 25 से 32 वर्ष
- प्रबंधक (क्रेडिट विश्लेषक): 25 से 35 वर्ष
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी: ₹750
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी: कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
- साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।
- अंतिम मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों पर तैयार की जाएगी।
- कॉल लेटर उम्मीदवारों को ईमेल या बैंक की वेबसाइट से ही मिलेगा।
वेतनमान
स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹64,820 से ₹1,05,280 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।
इसे भी पढ़ें : SP ने की क्राइम मीटिंग, तमाम थानेदारों को दिया टास्क

