अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : आईआईटी बॉम्बे ने IIT JAM 2026 प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल jam2026.iitb.ac.in पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2025 है।
यह परीक्षा देश के IIT और IISc में एमएससी तथा इंटीग्रेटेड एमएससी-पीएचडी कोर्सेज़ में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 22 आईआईटी में लगभग 3000 सीटें उपलब्ध होंगी।
परीक्षा कार्यक्रम
आवेदन की शुरुआत : 5 सितंबर 2025
अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्ड जारी : 5 जनवरी 2026
परीक्षा की तिथि : 15 फरवरी 2026 (दो पालियों में)
परिणाम : 20 मार्च 2026
पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए या वे फाइनल ईयर में हों।
प्रवेश के समय ग्रेजुएशन का वैध प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।
परीक्षा के लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं की गई है।
आवेदन शुल्क
एक पेपर :
SC/ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए – ₹1000
अन्य वर्गों के लिए – ₹2000
दो पेपर :
आरक्षित वर्ग के लिए – ₹1350
अन्य वर्गों के लिए – ₹2700
श्रेणी, पेपर, जेंडर या परीक्षा शहर बदलने पर – ₹300 अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
इसे भी पढ़ें : अपने आंखों से देख सकेंगे नेत्रहीन लोग, AIIMS ने शुरू किया ट्रायल
इसे भी पढ़ें : दुनिया भर में 5 अक्टूबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, भारत में 5 सितंबर को क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स चढ़ा 600 अंक
इसे भी पढ़ें : ‘करमा’ मनाने आए उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो जवान शहीद

