अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए शानदार ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी ने फ्लाइंग कनेक्शंस सेल (Flying Connections Sale) शुरू की है, जिसमें कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर भारी छूट दी जा रही है।
यह ऑफर 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक वैलिड रहेगा। यात्री इस दौरान घरेलू रूट्स पर ₹2,390 और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर ₹8,990 से टिकट बुक कर सकते हैं।
त्योहारों के दौरान सस्ती उड़ान का मौका
इंडिगो ने बताया कि इस सेल के तहत बुक की गई टिकटों पर यात्रा अवधि 1 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक रहेगी। यानी यात्री दिवाली, छठ या क्रिसमस जैसी छुट्टियों के दौरान भी किफायती दरों पर सफर कर पाएंगे।
सिर्फ कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर लागू
यह ऑफर केवल कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर लागू है, यानी ऐसी उड़ानें जिनमें सफर एक से अधिक फ्लाइट के जरिये पूरा होता है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सेल की जानकारी साझा की है और टिकट बुकिंग के लिए लिंक भी जारी किया है।
बुकिंग के लिए सीमित समय
कंपनी ने यात्रियों से अपील की है कि जो लोग आने वाले महीनों में यात्रा का प्लान बना रहे हैं, वे जल्द से जल्द बुकिंग करें। दिवाली और छुट्टियों के दौरान हवाई किराए बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में यह सेल कम खर्च में यात्रा करने का बढ़िया मौका साबित हो सकती है।
यात्री अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए इंडिगो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ नेता अरुण सिंह का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

