अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : नेवल शिप रिपेयर यार्ड ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। कुल 210 पद उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को 1 या 2 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
पदों का विवरण :
नेवल शिप रिपेयर यार्ड कारवार (1 साल) – 168 पद
नेवल शिप रिपेयर यार्ड कारवार (2 साल) – 12 पद
नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड गोवा (1 साल) – 30 पद
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवारों के लिए आवश्यक योग्यता पद के अनुसार 8वीं, 10वीं या आईटीआई डिग्री है।
आयु सीमा:
न्यूनतम: 14 वर्ष
अधिकतम: 18 वर्ष
चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे:
रिटन एग्जाम (OMR बेस्ड, 100 मार्क्स, 2 घंटे, नकारात्मक अंकन नहीं)
इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
वेतन (स्टाइपेंड): पद के अनुसार ₹3,400 से ₹9,600 प्रति माह।
एग्जाम पैटर्न:
मैथ्स: 35 अंक
साइंस: 35 अंक
जीके: 30 अंक
आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर प्रोफाइल डिटेल्स भरें।
प्रिंट की हुई कैंडिडेट प्रोफाइल और सभी जरूरी दस्तावेज ऑफलाइन इस पते पर भेजें:
द ऑफिस इन चार्ज, डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड, नेवल बेस, कारवार, कर्नाटक – 581308।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक्टिव तमाम गुंडों पर शिकंजा कसने की तैयारी, IG ने दिए सख्त निर्देश
इसे भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

