Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 01:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महंगाई के बीच राहत की खबर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती
अन्य खबरें

महंगाई के बीच राहत की खबर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती

July 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पेट्रोल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad: महंगाई के बीच वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। निजी क्षेत्र की तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई कीमतें देशभर में कंपनी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं। हालांकि राज्यों में वैट और स्थानीय कर अलग-अलग होने के कारण अंतिम कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है।

कच्चे तेल की कीमत घटने का मिला फायदा

नायरा एनर्जी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का फायदा ग्राहकों को दिया जा रहा है। मध्य पूर्व में तनाव कम होने और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति सामान्य होने से तेल की कीमतें पहले के मुकाबले काफी नीचे आ गई हैं। फिलहाल कच्चा तेल करीब 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, जिससे कंपनियों की खरीद लागत भी कम हुई है।कुछ समय पहले जब कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थीं, तब सबसे पहले नायरा एनर्जी ने ही पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया था। अब बाजार में नरमी आने के बाद कंपनी ने उतनी ही कटौती कर दी है।

सरकारी कंपनियों ने अभी नहीं दी राहत

नायरा एनर्जी के इस फैसले के बावजूद भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने दाम नहीं बदले हैं। इन कंपनियों ने आखिरी बार 25 मई को पेट्रोल 7.50 रुपये और डीजल 7.60 रुपये प्रति लीटर तक महंगा किया था। तब से उपभोक्ता कीमतें घटने का इंतजार कर रहे हैं।देश के अलग-अलग शहरों में टैक्स की वजह से ईंधन की कीमतें अलग हैं। चंडीगढ़ में पेट्रोल सबसे सस्ता 101.54 रुपये और हैदराबाद में सबसे महंगा 115.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल चंडीगढ़ में 89.47 रुपये और हैदराबाद में 103.82 रुपये प्रति लीटर है।नायरा एनर्जी की यह कटौती उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जिनके आसपास कंपनी के पेट्रोल पंप हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि सरकारी तेल कंपनियां भी कब पेट्रोल और डीजल के दाम घटाकर आम उपभोक्ताओं को राहत देती हैं।

इसे भी पढ़ें : आज से बदल गए 8 बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआज से बदल गए 8 बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Next Article लोक भवन में शपथ के साथ जागा सूचना आयोग, चार नए आयुक्तों ने संभाली कमान

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
बिहार

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026

हाई-फाई होटल, लो-क्लास किचन : पटना के 5 बड़े होटलों में सड़ा मीट और एक्सपायरी सामान जब्त

October 9, 2026

डीसी मेघा ने सुनी समस्याएं, बोली- न काटने पड़े दफ्तरों के चक्कर, समय पर करें काम

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.