अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मंच से उतारकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। विशाल कृष्ण रेड्डी ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयोजित मिस कूवगम 2025 कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट गये थे। कार्यक्रम विल्लूपुरम के कूवगम गांव में हो रहा था। कार्यक्रम के दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी टीम ने उन्हें मंच पर ही प्राथमिक उपचार दिया और बाद में अस्पताल ले जाया गया।
विशाल की टीम ने एक आधिकारिक नोट जारी कर बताया कि अभिनेता को थकान महसूस हुई और उन्होंने उस दिन खाना नहीं खाया था, केवल जूस पिया था। डॉक्टर्स ने उनकी जांच की और पुष्टि की कि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन उन्हें नियमित खान-पान की सलाह दी गई है। विशाल पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस साल जनवरी में उन्हें डेंगू हुआ था और हाल ही में एक इवेंट के दौरान भी उनकी तबीयत खराब थी। विशाल ने कई सफल फिल्मों में काम किया है, जैसे सत्यम, वेदी, और माधा गजा राजा, जो हाल ही में रिलीज हुई है। आने वाले समय में वे फिल्म थुप्पारिवालम 2 में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें : रांची के लड़के ने पोस्ट किया ‘गजवा-ए-हिंद’, फिर पुलिस ने जो किया… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार कैडर के ये तीन IPS अफसर केंद्र में IG रैंक में इम्पैनल
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैडर के ये 4 IPS केंद्र में IG रैंक में इम्पैनल
इसे भी पढ़ें : राजनाथ बोले- भारतीय सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई, जहां…
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग, बॉर्डर इलाकों की निगरानी का सख्त निर्देश
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- राष्ट्र सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

