Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 04:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 7 सितंबर को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, ज्योतिर्विद अनुराग त्रिपाठी से जानें क्या करें और क्या नहीं
अन्य खबरें

7 सितंबर को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, ज्योतिर्विद अनुराग त्रिपाठी से जानें क्या करें और क्या नहीं

September 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चंद्र ग्रहण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन, यानी 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 09:58 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर की रात 01:26 बजे तक रहेगा। यह कहना है बनारस के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के ज्योतिर्विद अनुराग त्रिपाठी का। ज्योतिर्विद अनुराग त्रिपाठी ने  बताया कि ग्रहण का सूतककाल 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से शुरू हो जाएगा। भारत के अलावा यह ग्रहण फ्रांस, इंग्लैंड, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, अमेरिका और अफ्रीका में भी दिखाई देगा। ज्योतिषियों के अनुसार यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान राहु और चंद्रमा दोनों कुंभ राशि में रहेंगे।

ग्रहण के दौरान कई धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। मान्यता है कि ग्रहण के सूतककाल में पूजा-पाठ बंद कर देना चाहिए और घर के पूजा स्थल को पर्दे से ढक देना चाहिए। भोजन बनाने और खाने पर भी रोक होती है। खाद्य पदार्थों को खराब होने से बचाने के लिए उनमें तुलसी के पत्ते डालकर रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement Advertisement

गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय और भी संवेदनशील माना गया है। उन्हें ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही ग्रहण को देखना चाहिए। ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका होती है। इसके अलावा ग्रहण के समय सोना, बाल काटना, तेल लगाना, सिलाई-कढ़ाई करना और चाकू जैसे तेजधार वस्तुओं का उपयोग करना वर्जित माना जाता है। साथ ही नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण देखना भी ठीक नहीं है।

क्या करें और क्या न करें (ग्रहण के दौरान)

✅ क्या करें

  • ग्रहण शुरू होने से पहले भगवान की पूजा करें।
  • ग्रहण समाप्ति के बाद गंगाजल का छिड़काव कर घर और पूजा स्थल शुद्ध करें।
  • तुलसी पत्ते भोजन और पानी में डालकर रखें।
  • ग्रहण के बाद स्नान करके दान-पुण्य करें।

❌ क्या न करें

  • ग्रहण के दौरान भोजन न बनाएं और न खाएं।
  • पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य न करें।
  • सोना, बाल कटाना, तेल लगाना और सिलाई-कढ़ाई करने से बचें।
  • गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और ग्रहण न देखें।
  • नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण देखने से परहेज करें।

ग्रहण समाप्त होने के बाद परंपरा है कि घर और पूजा स्थल को गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध किया जाए। इसके बाद भगवान की पूजा कर दान करना शुभ फलदायी माना जाता है।

नोट : ज्योतिषाचार्य पंडित अनुराग त्रिपाठी से विस्तृत जानकारी लेने के लिए +917380965553 पर संपर्क किया जा सकता है। समय – शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक।

इसे भी पढ़ें : राशिफल @ 03 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुप्रीम कोर्ट की सख्ती: राज्यपाल बिलों को अनिश्चितकाल तक रोक नहीं सकते
Next Article नेगेटिव सोच से कैसे बचें, पॉजिटिव एफर्मेशन्स से बदलें जिंदगी

Related Posts

अन्य खबरें

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
अन्य खबरें

बाल झड़ना होगा बंद, बस सुबह करें ये आसान काम

April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुएं में पत्थरों की सीढ़ी, दुपट्टे का फंदा और युवती की सड़ी-गली लाश… जानें

April 29, 2026

वेतन घोटाले पर सरकार का हंटर, 3 साल से जमे बाबुओं का होगा तबादला

April 29, 2026

EO मर्डर केस का मास्टरमाइंड एनका’उंटर में ढेर, तीन जवान भी जख्मी

April 29, 2026

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले के विरोध में पाकुड़ में फूटा गुस्सा

April 29, 2026

MI vs SRH मैच आज : मुंबई की इज्जत दांव पर, हैदराबाद जीत की लय पर सवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.