अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना ‘अजुल’ रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में आ गया, लेकिन अब यह विवादों में घिर गया है। गाने के कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं और सिंगर को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
गाने पर क्यों उठे आरोप?
‘अजुल’ के म्यूजिक वीडियो में गुरु रंधावा एक फोटोग्राफर बने हैं, जो एक गर्ल्स स्कूल में क्लास फोटो खींचने जाते हैं। वीडियो में दिख रही सभी महिलाएं व्यस्क हैं, लेकिन उन्हें स्कूल की छात्राओं के रूप में पेश किया गया है। आरोप है कि यहां मासूमियत की जगह अश्लीलता और भड़काऊ विजुअल्स दिखाए गए हैं। साथ ही, गाने में स्कूल गर्ल्स की तुलना शराब ब्रांड्स से किए जाने पर भी लोगों ने कड़ा विरोध जताया है।
सोशल मीडिया पर विरोध तेज
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने लिखा—
“गुरु रंधावा ने स्कूली लड़कियों की तुलना शराब से की, यह बेहद घिनौना है।”
एक अन्य ने कहा—
“2025 में भी ऐसे विजुअल्स बनाए जा रहे हैं, बच्चे इसे देखकर क्या सीखेंगे? पीडोफाइल बर्ताव को नॉर्मल बनाया जा रहा है।”
सिंगर ने साधी चुप्पी
गाना 6 अगस्त को रिलीज हुआ था। विवाद बढ़ने के बावजूद गुरु रंधावा ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, गाने की सफलता पर उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया।
इसे भी पढ़ें : DU छात्रों के लिए फिर शुरू हुई यू-स्पेशल बस सेवा



