Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इनकम टैक्स से मिलेगी राहत, इन कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स
अन्य खबरें

इनकम टैक्स से मिलेगी राहत, इन कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स

August 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इनकम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : अधिकतर लोग हर साल इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं और टैक्स बचाने के लिए निवेश विकल्प खोजते हैं। लेकिन आयकर कानून के तहत कुछ ऐसी इनकम और निवेश भी हैं, जिन पर बिल्कुल भी टैक्स नहीं देना पड़ता। अगर इन्हें समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो न केवल टैक्स बचाया जा सकता है बल्कि फाइनेंशियल प्लानिंग भी आसान हो जाती है।

टैक्स फ्री इनकम और निवेश

  1. कृषि आय
    खेती-किसानी, बागवानी और जमीन से होने वाली आमदनी पूरी तरह टैक्स फ्री है।

  2. बीमा की मैच्योरिटी रकम
    LIC या अन्य बीमा पॉलिसी मैच्योर होने पर मिलने वाली रकम टैक्स फ्री होती है, बशर्ते पॉलिसी का प्रीमियम बीमा राशि के 10% से ज्यादा न हो।

  3. PPF की मैच्योरिटी और ब्याज
    पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों टैक्स फ्री रहते हैं।

  4. स्कॉलरशिप और सरकारी पुरस्कार
    पढ़ाई के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप और भारत रत्न, पद्मश्री जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार टैक्स फ्री हैं।

  5. रिश्तेदारों और शादी के गिफ्ट
    करीबी रिश्तेदारों से मिला गिफ्ट टैक्स फ्री होता है। शादी के मौके पर मिले गिफ्ट भी टैक्स फ्री माने जाते हैं।

  6. HUF से मिला पैसा
    हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) की ओर से सदस्य को दिया गया पैसा टैक्स फ्री होता है।

  7. रिटायरमेंट बेनिफिट्स
    सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और कम्यूटेड पेंशन टैक्स फ्री होती है। प्राइवेट सेक्टर में ग्रेच्युटी पर 20 लाख और लीव एनकैशमेंट पर 3 लाख तक छूट है।

  8. ऑफिस से मिलने वाले अलाउंस
    मेडिकल इंश्योरेंस, फूड कूपन, मोबाइल-इंटरनेट बिल और ट्रैवल अलाउंस जैसी सुविधाओं पर भी टैक्स छूट मिलती है।

  9. EPF, NPS और SCSS की मैच्योरिटी
    EPF की रकम 5 साल बाद टैक्स फ्री होती है। NPS की 60% तक मैच्योर राशि टैक्स फ्री रहती है। SCSS में ब्याज पर टैक्स लगता है लेकिन सीनियर सिटिजन को 50 हजार तक की छूट मिलती है।

  10. VRS की रकम
    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) में मिलने वाली 5 लाख रुपए तक की राशि टैक्स फ्री होती है।

अन्य टैक्स फ्री आय

  • बचत खाते पर सालाना 10,000 रुपए तक ब्याज टैक्स फ्री।

  • सीनियर सिटिजन को 50,000 रुपए तक छूट।

  • सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज और मैच्योरिटी पूरी तरह टैक्स फ्री।

  • ELSS फंड में 3 साल बाद 1 लाख रुपए तक का कैपिटल गेन टैक्स फ्री।

जरूरी सलाह

भले ही यह आय टैक्स फ्री हो, लेकिन ITR भरते समय इसका जिक्र जरूर करें। इससे आपकी आय का स्रोत साफ रहेगा और भविष्य में टैक्स नोटिस जैसी दिक्कतों से बचा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : रांची में धराये दो करोड़ के नकली नोट, दिल्ली से ऑपरेट होता है पूरा धंधा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब राजधानी के इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू
Next Article पिछली जेब में वॉलेट रखना हो सकता है खतरनाक… जानें कारण

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.