Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 4 October, 2026 • 08:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिता वीरेंद्र सहवाग के नक्शेकदम पर आर्यवीर, 18 साल में बने दिल्ली अंडर-19 के कप्तान
स्पोर्ट्स

पिता वीरेंद्र सहवाग के नक्शेकदम पर आर्यवीर, 18 साल में बने दिल्ली अंडर-19 के कप्तान

October 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आर्यवीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 18 साल के आर्यवीर को दिल्ली की अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। वह आगामी वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली की टीम की अगुआई करेंगे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान करते हुए आर्यवीर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है।

अक्टूबर में शुरू होगी वीनू मांकड़ ट्रॉफी

वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2026 का आयोजन अक्टूबर में विशाखापट्टनम में किया जाना है। टूर्नामेंट के लिए DDCA की जूनियर मेंस चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम चुनी गई। इसी बैठक में आर्यवीर को टीम का कप्तान बनाए जाने का फैसला लिया गया। वहीं अर्नव बुग्गा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आर्यवीर के लिए यह जिम्मेदारी इसलिए भी खास है, क्योंकि वह अभी महज 18 साल के हैं। पिता वीरेंद्र सहवाग की तरह आर्यवीर भी बल्लेबाजी में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब दिल्ली अंडर-19 टीम की कप्तानी उनके लिए अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का भी बड़ा मौका होगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टीम में कर चुके हैं डेब्यू

आर्यवीर ने पिछले महीने ही भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने बल्ले से अच्छी शुरुआत की। पहले मैच में आर्यवीर ने 28 रन बनाए। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने 47 रनों की पारी खेली। सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भी आर्यवीर अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने 34 रन बनाए, लेकिन अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। इसके बावजूद तीनों मैचों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने अपनी क्षमता की झलक दिखाई। अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही आर्यवीर को सीनियर स्तर के घरेलू क्रिकेट का भी अनुभव मिल चुका है। वह दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में खत्म हुए सीजन में उन्हें टीम की ओर से दो मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने कुल 24 रन बनाए।

दिल्ली अंडर-19 टीम में कौन-कौन शामिल

वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम में आर्यवीर सहवाग को कप्तान और अर्नव बुग्गा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में तन्मय चौधरी, धन्य नकड़ा, उदय चावला, गर्व कुमार, अभिराज गगन सिंह, तरुण सिंह, आर्यन शर्मा, ओजसदीप सिंह, किरीट कौशिक, वरुण वंजानी, रुद्र देव यादव, प्रद्युम्न सानन, पार्थ राज और शांतनु यादव को भी जगह मिली है। अभिराज गगन सिंह और तरुण सिंह को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। अब सभी की नजरें अक्टूबर में होने वाली वीनू मांकड़ ट्रॉफी पर रहेंगी, जहां आर्यवीर पहली बार दिल्ली अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, नशेड़ियों और मनचलों के ठिकानों पर रात भर मारा छापा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक्शन मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, नशेड़ियों और मनचलों के ठिकानों पर रात भर मारा छापा
Next Article सीएम आवास पहुंचीं हॉकी की चार शेरनियां, हेमंत बोले- इन बेटियों ने सीना चौड़ा कर दिया

Related Posts

Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
Headlines

सीएम आवास पहुंचीं हॉकी की चार शेरनियां, हेमंत बोले- इन बेटियों ने सीना चौड़ा कर दिया

October 4, 2026
Headlines

एक्शन मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, नशेड़ियों और मनचलों के ठिकानों पर रात भर मारा छापा

October 4, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026

सीएम आवास पहुंचीं हॉकी की चार शेरनियां, हेमंत बोले- इन बेटियों ने सीना चौड़ा कर दिया

October 4, 2026

पिता वीरेंद्र सहवाग के नक्शेकदम पर आर्यवीर, 18 साल में बने दिल्ली अंडर-19 के कप्तान

October 4, 2026

एक्शन मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, नशेड़ियों और मनचलों के ठिकानों पर रात भर मारा छापा

October 4, 2026

राजधानी में हाई-प्रोफाइल से’क्स रैकेट का खुलासा, 6 लड़कियां समेत 14 कस्टडी में

October 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.