Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 08:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एंटीगुआ टेस्ट : भारत ने ली 260 रनों की बढ़त, कोहली-रहाणे के नाबाद अर्धशतक
स्पोर्ट्स

एंटीगुआ टेस्ट : भारत ने ली 260 रनों की बढ़त, कोहली-रहाणे के नाबाद अर्धशतक

August 25, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

एंटीगुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारतीय टीम ने मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर अजिंक्य रहाणे और कप्तान विराट कोहली की मजबूत शतकीय साझेदारी की बदौलत तीन विकेट खोकर 185 रन बना लिए। भारत की कुल बढ़त 260 रनों की हो गई है।

इस दौरान दोनों खिलाड़ियोंने अपनाअर्धशतक पूरा किया। रहाणे-कोहली के बीच साझेदारी भी 100 रन के पार पहुंच गई। कोहली 51 और रहाणे 53 रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने 38, मयंक अग्रवाल ने 16 और चेतेश्वर पुजारा ने 25 रन बनाए।

auto

विंडीज के लिए रोस्टन चेज 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। केमार रोच ने भी एक विकेट लिया। इससे पहले पहली पारी में भारत के 297 रन के जवाब में वेस्टइंडीज 222 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 75 रन की बढ़त मिली।

वेस्टइंडीज के पहली पारी की शुरुआत खराब रही और टीम को 36 के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा।जॉन कैम्पवेल (23) को मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

उन्होंने 30 गेंदों पर चार चौके लगाए। इसके बाद ईशांत शर्मा ने मेजबान टीम को 48 के स्कोर पर क्रैग ब्रैथवेट (14) को अपनी ही गेंद पर कैच कर दूसरा झटका दिया। अपना पदार्पण टेस्ट मैच खेल रहे शामरा ब्रूक्स (11) को 50 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने अजिंक्या रहाणे के हाथों कैच करा कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया।

ब्रावो और चेज ने इसके बाद चायकाल तक वेस्टइंडीज को और कोई झटका नहीं लगने दिया। चायकाल के बाद पहले डेरेन ब्रावो को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया और उसके बाद वेस्टइंडीज के 100 रन पूरे होने के बाद पहले रोस्टन चेस अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए उन्हें ईशांत ने केएल राहुल के हाथों लपकवाया। फिर शाइ होप और शिमरन हेटमायर ने टीम को स्कोर 150 के पार किया, लेकिन जल्द ही पहले शाइ होप (24) और फिर हेटमायर (35) ईशांत का शिकार बने ईशांत ने फिर केमार रोच को भी शून्य पर कोहली के हाथों लपकवा कर और वेस्टइंडीज की टीम संकट में डाल दिया। इसके बाद जेसन होल्डर ने 39 रनों की बेहतरीन पारी खेल टीम को 222 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने पांच, जसप्रीत बुमराह ने एक और मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी में 297 रन बनाए। भारत की तरफ से जडेजा ने 58, अजिंक्या रहाणे ने 81, लोकेश राहुल ने 44 और हनमुा विहारी ने 32 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच ने चार, शेनन गेब्रियल ने तीन, रोस्टन चेज ने दो और कप्तान जेसन होल्डर ने एक विकेट लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रिटेन ने खाड़ी में भेजा दूसरा जंगी जहाज
Next Article मध्यस्थता से सुलझाए जा सकते हैं बहुतेरे विवाद : प्रधान न्यायाधीश

Related Posts

स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026

मिलावटखोरों पर बिहार में बड़ी चोट, कई ठिकानों पर छापेमारी

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.