Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहले अर्धशतक से खुश नहीं दुबे, कहा- मैच जीतना ज्यादा जरूरी
स्पोर्ट्स

पहले अर्धशतक से खुश नहीं दुबे, कहा- मैच जीतना ज्यादा जरूरी

December 9, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर शिवम दूबे वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में लगाए अपने पहले अर्धशतक से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए मैच जीतना ज्यादा जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि शिवम दूबे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया। शिवम ने 30 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। हालांकि यह मैच भारत आठ विकेट से हार गया और वेस्टइंडीज ने श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

मैच के बाद हरफनमौला खिलाड़ी दुबे ने अपने पहले अर्धशतक को लेकर कहा कि “यह मेरे लिए वास्तव में खास है क्योंकि यह भारतीय टीम के लिए मेरा पहला पचासा है लेकिन खुश नहीं हूं क्योंकि मैच जीतना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिलने को लेकर दुबे ने कहा कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिलना मेरे लिये बड़ी बात है। मुझ पर निश्चित तौर पर दबाव था। उन्होंने कहा, ”इसके बाद रोहित भाई ने मेरी मदद की और कहा कि संयम के साथ अपनी ताकत पर खेलो। मुझे एक सीनियर खिलाड़ी से उसी तरह की प्रेरणा की जरूरत थी। उसके बाद मैने छक्का लगाया और फिर सहज होकर खेला।”

भारतीय टीम की फील्डिंग पर बात करते हुए दुबे ने कहा कि मैच में हमने कुछ कैच छोड़े लेकिन यह खेल का हिस्सा है। टीम गलतियों से सबक लेकर वापसी करेगी। हम सर्वश्रेष्ठ टीम हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए आमिर खान पहुंचे वाराणसी
Next Article यामाहा ने बीएस-छह अनुकूल बाइक वाईजेडएफ-आर 15 बाजार में उतारा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.