Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 10:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारतीय टीम के चार धुरंधर आज मना रहे जन्मदिन, कोई टीम की जान तो कोई भविष्य
स्पोर्ट्स

भारतीय टीम के चार धुरंधर आज मना रहे जन्मदिन, कोई टीम की जान तो कोई भविष्य

December 6, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

– जडेजा का 31वां, बुमराह का 26वां, अय्यर का 25वां और नायर का 28वां जन्मदिन
– बीसीसीआई ने ट्वीट कर सभी खिलाडियों को दी जन्मदिन की शुभकामना

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए आज खास दिन है। टीम के आज चार धुरंधर खिलाड़ियों का जन्मदिन है। हर खिलाड़ी अपने में खास है। कोई अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर देता है तो कोई अपने ऑलराउंडर खेल से विरोधी टीम को पस्त कर देता है। कोई भारतीय क्रिकेट का भविष्य है तो किसी के नाम टेस्ट में तिहरा शतक बनाने का कीर्तिमान है। हम बात कर रहे हैं यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह, हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और करुण नायर का। जडेजा आज अपना 31वां, बुमराह 26वां, अय्यर 25वां और नायर अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन चार खिलड़ियों में से जडेजा और अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 शृंखला के लिए टीम का हिस्सा हैं। टीम आज हैदराबाद में शृंखला का पहला टी20 मुकाबला खेलेगी है। ऐसे में भारत पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर अपने इन दो धुरंधर खिलाड़ियों को जन्मदिन पर जीत का तोहफा देना चाहेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर कर चारों खिलाड़ियों को जन्मदिन की बधाई दी है। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे चार बर्थडे बॉयज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, करुण नायर।’

एक नजर डालते हैं भारतीय क्रिकेट के इन धुरंधरों पर……

रवींद्र जडेजा
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे चुस्त फील्डर, सबसे कम समय में ओवर पूरा करने वाले गेंदबाज और जरूरत पड़ने पर ताबड़तोड पारी खेलने वाले रवींद्र जडेजा का जन्म 6 दिसम्बर 1988 को गुजरात के सौराष्ट्र में हुआ। जडेजा भारत के लिए अब तक 156 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30.84 की औसत से 2128 रन बनाए हैं तथा 178 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने 48 मैचों में 211 विकेट लिए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान 1844 रन भी निकले हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 48 रन देकर 7 विकेट लेने की है। इसके अलावा उन्होंने 44 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 33 विकेट चटकाने के साथ 154 रन बनाए हैं।

जसप्रीत बुमराह
भारत के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में 6 दिसम्बर 1993 को हुआ। बुमराह मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह इस समय न सिर्फ वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं बल्कि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में अहम खिलाड़ी भी हैं। जनवरी 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्र‍िकेट में डेब्‍यू करने वाले बुमराह ने अब तक 12 टेस्‍ट, 58 वनडे और 42 टी-20 मैच खेल चुके हैं। टेस्‍ट में हैट्रिक सहित 62 विकेट निकाले हैं। वहीं वनडे में 103 और टी-20 इंटरनेशनल 51 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं। इन दिनों चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर चल रहे हैं।

श्रेयस अय्यर
मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसम्बर 1994 को मुंबई में हुआ। अय्यर अब तक 9 एकदिवसीय और 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। एकदिवसीय में 346 व टी-20 में 212 रन बनाए हैं। अय्यर भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले दिनों में भारत के चौथे नंबर की बल्लेबाजी की मुश्किल का हल निकाला है।

करुण नायर
करुण नायर का जन्म 6 दिसम्बर 1991 को जोधपुर में हुआ और आज वे अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। नायर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। साथ ही नायर पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज भी हैं जिनका पहला टेस्ट शतक ही तिहरा शतक का था। हालांकि टेस्ट मैच में तिहरा शतक ठोकने के बाद वह अब तक छह टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं। इसके अलावा उन्होंने दो एकदिवसीय मैच खेले हैं। नायर इस समय घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से टीम में वापसी की उम्मीद लगाये हुए हैं। फिलहाल, वे भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर बॉलीवुड हस्तियों ने दिया रिएक्शन, कही ये बात…
Next Article झारखंड विस : दूसरे चरण में भाजपा व झामुमो के सामने सीटिंग सीट बचाने की चुनौती

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
झारखंड

खेलो अस्मिता वुशू : 25 स्कूलों की 350 बेटियों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 9, 2026
स्पोर्ट्स

रांची पहुंची टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, 9 अक्टूबर को JSCA में होगा महामुकाबला

October 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.