Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IND vs WI- उम्मीद करता हूं लगातार रन बनाएं श्रेयस अय्यर: गौतर गंभीर
स्पोर्ट्स

IND vs WI- उम्मीद करता हूं लगातार रन बनाएं श्रेयस अय्यर: गौतर गंभीर

August 11, 2019No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया अभी भी नंबर 4 की पहले ही सुलझा रही है। वेस्ट इंडीज दौरे पर इस क्रम पर अब मुंबई के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका मिलेगा। पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने उम्मीद जताई है कि वह लगातार रन बनाएं।
वेस्ट इंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया ने टी20 इंटरनैशनल सीरीज में मेजबान का 3-0 से सफाया कर इस दौरे का शानदार आगाज किया है। अब टीम इंडिया ऊंचे मनोबल के साथ वनडे सीरीज में उतरी है। सीरीज का पहला वनडे भले ही बारिश की भेंट चढ़ गया हो। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर मानते हैं कि टीम इंडिया टी20 की ही तरह वनडे और टेस्ट सीरीज में भी हॉट फेवरिट है। इसके अलावा गौतम गंभीर ने वेस्ट इंडीज की क्रिकेट पर भी सवाल उठाए। कैरेबियाई धरती पर इन दिनों पहले की तरह तेज और बाउंसी पिचें नहीं बनती बल्कि वहां बैटिंग के लिए अनुकूल पिचें बनाई जा रही हैं, जो टीम इंडिया को बहुत पसंद हैं।

हमारे सहयोगी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में गौतम गंभीर द्वारा लिखे गए कॉलम में इस पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज ने बताया, ‘भारत पहले ही वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी 20 I सीरीज जीत चुका है और अब वनडे और टेस्ट मैचों में भी वह ही फेवरिट है। अगर वेस्ट इंडीज की टीम मिलकर भारत के सामने चुनौती नहीं पेश कर पा रही है तो इसमें उनका कोई दोष नहीं है। अगर मैं वेस्ट इंडीज के खेमे में होता तो मैं सबसे पहले वहां खेल के तीनों फॉर्मेट के लिए तेज और उछालभरी पिचें तैयार करवाता। हां भले ही टीम इंडिया के पास एक शानदार पेस अटैक है लेकिन अगर मेजबान टीम के पास उन्हें पटकनी देने का कोई चांस है तो वह इन्हीं उछालभरी तेज पिचों पर है। लेकिन अभी जो पिचें वह भारतीय टीम के सामने पेश कर रहे हैं। वह बल्लेबाजी वाली पिचें हैं, जो टीम इंडिया को खूब रास आती हैं।
भारत बनाम वेस्ट इंडीज वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था, जबकि टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस मैच में कैरेबियाई दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के निशाने पर कई रेकॉर्ड होंगे। आइए जानें कि इस मैच में वह कौन-कौन से प्रमुख रेकॉर्ड बना सकते हैं…
पहले कैरेबयाई खिलाड़ी
300 वनडे (वेस्ट इंडीज + आईसीसी) मैच खेलने वाले वेस्ट इंडीज के पहले और दुनिया के 21वें क्रिकेटर बनेंगे क्रिस गेल। पिछले मैच में उन्होंने वेस्ट इंडीज की ओर से सबसे अधिक वनडे खेलने के मामले में महान ब्रायन लारा का रेकॉर्ड तोड़ा था। लारा ने विंडीज के लिए 295 मैच खेले हैं, जबकि गेल के नाम 196 मैच हो गए हैं।
लारा से 7 रन पीछे
क्रिस गेल (10,342 रन, 296 मैच, 38.02 औसत) महान लारा (10,348 रन, 295 मैच, 40.90 औसत) से महज 7 रन पीछे हैं। अगर वह ये रन बना लेते हैं तो वनडे में वेस्ट इंडीज के लिए टॉप स्कोरर बन जाएंगे।
डि विलियर्स का रेकॉर्ड निशाने पर
गेल के पास डि विलियर्स का एक रेकॉर्ड पीछे छोड़ने का भी मौका होगा। डिविलियर्स ने वनडे करिअर में 25 शतक जड़े थे, जबकि गेल के नाम भी इतने ही शतक हैं। अगर इस मैच में या इस सीरीज में शतक बना देते हैं तो वह सबसे अधिक शतकों के मामले में डि विलियर्स से आगे निकल जाएंगे।
गांगुली से 3 चौके पीछे
वनडे में सबसे अधिक चौके लगाने की बात की जाए तो क्रिस गेल 8वें नंबर पर हैं। अगर वह आज 4 चौके और लगा देते हैं तो वह पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ देंगे। गांगुली के नाम वनडे में 1122 चौके दर्ज हैं, जबकि गेल ने 1119 चौके लगाए हैं। वह सौरभ से 3 चौके ही पीछे हैं। इस लिस्ट में भारतीय महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर (2016) सबसे आगे हैं।

‘हाल ही संपन्न हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में टॉप किया था। लेकिन वह सेमीफाइनल में बाहर हो गई। वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही टीम इंडिया के बैटिंग क्रम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी लगातार चर्चा का विषय रही है। भले ही वर्ल्ड कप जैसा प्रतिष्ठित टूर्नमेंट भी संपन्न हो चुका है लेकिन टीम इंडिया के इस बैटिंग क्रम के लिए उपयुक्त खिलाड़ी की खोज अब भी जारी है।’

नंबर 4 के क्रम पर भारतीय बैटिंग में यह सिरदर्द अभी बरकरार है और इस क्रम पर टीम के सभी खिलाड़ियों को आजमाने के लिए मौके दिए जा रहे हैं। पिछले मैच में इस क्रम पर श्रेयस अय्यर को चुना गया था लेकिन यह मैच बारिश में ही धुल गया। अब त्रिनिदाद में उन्हें एक बार फिर इसी क्रम पर मौका मिलेगा। जब मैं दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा था तो मैंने श्रेयस के साथ काफी समय बिताया है। इस स्तर पर प्रदर्शन कर कामयाब होने के लिए उनके पास योजनाएं हैं। मैं बस उम्मीद करता हूं कि वह लगातार रन बनाने में कामयाब हों।

गौतम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी जमकर तारीफ की। शमी ने पिछले मैच में 3 ओवर फेकें थे और इसमें उन्होंने कुल 5 रन ही खर्च किए। गौती ने लिखा, ‘गेंदबाजों में मैं मोहम्मद शमी को विरोधी टीम पर टूटते देखना चाहता हूं। सफेद बॉल क्रिकेट में वह अपनी जगह एक बार फिर से बना रहे हैं। इस बीच वेस्ट इंडीज क्रिकेट का हाल देखकर आपको निराशा और गुस्सा आता है। अब वहां मैदान के स्टैंड्स खाली जो दिखते हैं।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाढ़े तीन लाख का पर्स गले में लटकाए दिखीं कियारा आडवाणी
Next Article देश में राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति पर बढ़ा लोगों का भरोसा- लक्ष्मण गिलुवा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.