Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 06:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 600वें टेस्ट में भारत का ऐतिहासिक धमाका, श्रीलंका को रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त
स्पोर्ट्स

600वें टेस्ट में भारत का ऐतिहासिक धमाका, श्रीलंका को रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त

August 19, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट के लिए खास रहा, क्योंकि यह टीम इंडिया का 600वां टेस्ट था। ऐतिहासिक मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो मानव सुथार रहे, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटके। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर ही सिमट गई। पांचवें दिन श्रीलंकाई टीम ने चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन दिन के खेल में वह सिर्फ 122 रन ही जोड़ सकी और बाकी छह विकेट गंवा दिए।

मानव सुथार ने अकेले ही श्रीलंका की कमर तोड़ी

भारत की जीत में मानव सुथार की गेंदबाजी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस तरह पूरे मैच में उनके नाम 10 विकेट रहे। श्रीलंका की दूसरी पारी में कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा ने कुछ देर तक भारत के गेंदबाजों को परेशान किया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की। धनंजय 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। इसके बाद श्रीलंका की पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। निरोशन डिकवेला 10, केशारा नुवांथा 20 रन बनाकर आउट हुए। प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा खाता भी नहीं खोल सके। सोनल दिनुषा ने 84 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन उनकी पारी भी श्रीलंका को हार से नहीं बचा सकी। भारत की ओर से मानव सुथार ने छह विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट मिले, जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

पहली पारी में पडिक्कल का शतक, भारत ने बनाए थे 462 रन

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रन की बड़ी पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। केएल राहुल ने भी टीम के लिए अहम योगदान दिया और 82 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 32, ऋषभ पंत ने 39 और मानव सुथार ने 24 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने 13, मोहम्मद सिराज ने 11 और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो रन बनाए। कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट लिए। केशारा नुवांथा को तीन और असिथा फर्नांडो को दो विकेट मिले। भारत के 462 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हुई। सोनल दिनुषा ने 100 रन की पारी खेली, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। इसी साझेदारी की वजह से श्रीलंका फॉलोऑन बचाने में कामयाब रहा। भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा।

600वें टेस्ट में भारत की जीत, अब कोलंबो में अगली चुनौती

600वें टेस्ट तक पहुंचने का भारत का सफर भी खास रहा है। टीम ने 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट खेला था, जिसमें इंग्लैंड ने 158 रन से जीत दर्ज की थी। भारत के 100वें टेस्ट में भी इंग्लैंड ने 132 रन से जीत हासिल की थी। 200वां टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा। इसके बाद 300वें टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अहमदाबाद में 64 रन से हराया। 400वें टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 49 रन से जीत दर्ज की। 2016 में कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 500वें टेस्ट में भी टीम इंडिया ने 197 रन से जीत हासिल की थी। अब 600वें टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर इस ऐतिहासिक पड़ाव को यादगार बना दिया। भारत अब दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर अब सीरीज जीतने पर होगी, जबकि श्रीलंका घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश करेगा।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर रेस हुई ED, आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर मारा छापा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM योगी ने खोला निवेश का बड़ा रास्ता, 5145 करोड़ के दो प्लांट की रखी नींव
Next Article राजभवन मार्च में पुलिस से भिड़े RJD कार्यकर्ता, हिरासत में तेजस्वी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026
Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.