Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोटरस्पोटर्स स्टार यश अराध्या को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
स्पोर्ट्स

मोटरस्पोटर्स स्टार यश अराध्या को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

January 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

यह पुरस्कार पाने वाले भारत के पहले मोटरस्पोटर्स खिलाड़ी बने यश

नई दिल्ली। बेंगलुरू के यश अराध्या को बुधवार को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यश को यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पाने का साथ ही यश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। वह यह पुरस्कार पाने वाले भारत के पहले मोटरस्पोटर्स स्टार बन गए हैं। 17 वर्षीय यश नौ साल की उम्र से रेसिंग ट्रैक पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। यश ने अपने खाते में अब तक 13 चैम्पियनशिप खिताब डाले हैं। यश के नाम 65 पोडियम फिनिश और 12 पुरस्कार हैं। यश के अलावा 49 अन्य प्रतिभाशाली छात्रों को यह पुरस्कार दिया गया। चुने गए छात्र 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेंगे लेकिन उससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद यश ने कहा, “इस पुरस्कार के योग्य समझने के लिए मैं भारत सरकार का धन्यवाद करना चाहूंगा। भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण करना और प्रधानमंत्री से मिलना शानदार सम्मान है। इंटरनेशनल और नेशनल सर्किट में आशातीत सफलता हासिल करने के बाद मैं लगातार काफी मेहनत कर रहा हूं। मैंने जो कुछ अब तक किया है, उसके लिए सम्मानित होकर मैं खुश हूं।”

यश ने कहा, “यह पुरस्कार पूरे मोटरस्पोटर्स समुदाय का सम्मान है। यह पुरस्कार मेरे लिए काफी खास है। यह पुरस्कार युवाओं को अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगा औरे कठिन मेहनत से गुजरते हुए उपलब्धि हासिल करेंगे तथा मेरी तरह सम्मानित हो सकेंगे।”

बता दें कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और इसके तहत हर क्षेत्र के उन छात्रों को सम्मानित किया जाता है जो 18 साल की उम्र में अपने-अपने फील्ड में शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

पुरस्‍कार विजेताओं के नामों को महिला बाल कल्‍याण मंत्री मेनका संजय गांधी की अध्‍यक्षता में राष्‍ट्रीय चयन समिति द्वारा अंतिम रूप दिया गया है। पुरस्कार पाने वाले हर बच्चे को एक लाख दस हजार रुपये का इनाम मिलेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्रम्प ने यूरोपीय समुदाय को एक बार फिर दी चेतावनी
Next Article ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंची ओसाका

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.