Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 11:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रोते हुए रिटायर हुईं सेरेना विलियम्स, महज 19 मिनट चला खिताबी मुकाबला
स्पोर्ट्स

रोते हुए रिटायर हुईं सेरेना विलियम्स, महज 19 मिनट चला खिताबी मुकाबला

August 12, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अमेरिका की टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स (Serena Williams) छह बार यूएस ओपन जीत चुकी हैं.
यूएस ओपन (US Open) की तैयारियों के लिए टोरंटो (Toronto) में खेले जा रहे रोजर्स कप (Rogers Cup) में खेलने उतरी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) को खिताबी मुकाबले में निराशा हाथ लगी. सेरेना को रोजर्स कप के फाइनल में कनाडा की बियांका आंद्रेस्‍क्यू के खिलाफ पहले सेट के दौरान ही रिटायर होना पड़ा. उन्हें पीठ में दर्द की समस्या के चलते बीच मैच से हटने को मजबूर होना पड़ा. इस दौरान सेरेना दर्द के चलते रोने लगीं.

अमेरिका की टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स यूएस ओपन की तैयारियों के मद्देनजर इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थीं. जिस समय सेरेना मुकाबले से हटीं, उस समय बियांका 3-1 से आगे चल रही थीं. सेरेना भी एकदम ठीक नजर आ रही थीं, लेकिन तभी वह रोने लगीं और उन्होंने मैच के बीच से रिटायर होने का फैसला किया. सेरेना का लक्ष्य रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर कब्जा जमाने का है. यूएस ओपन 26 अगस्त से शुरू हो रहा है.

auto

मैच के बाद सेरेना ने कहा कि मुझे माफ कर दीजिए कि मैं कुछ नहीं कर सकी. मैंने काफी कोशिश की, लेकिन मैं खेलना जारी नहीं रख सकी. इस दौरान काफी भावुक हुईं सेरेना ने कहा कि यह साल काफी मुश्किल रहा, लेकिन मैं कोशिश करना जारी रखूंगी. 37 साल की सेरेना विलियम्स पहले घुटने की चोट के चलते कोर्ट से दूर रहीं थीं, उससे उबरने के बाद उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए खुद को फिट करार दिया था. 2018 में मां बनने के बाद वापसी करने के बाद से छह बार की यूएस ओपन चैंपियन सेरेना ने एक भी खिताब नहीं जीता है.

टेनिस, टोरंटो फाइनल, सेरेना विलियम्स, बियांका आंद्रेस्‍क्यू बियांका आंद्रेस्‍क्यू रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट जीतने वाली पिछले 50 साल में कनाडा की पहली खिलाड़ी हैं.

सेरेना के मैच छोड़ने के बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी बियांका उनके पास गईं और उन्हें सांत्वना दी. बियांका ने कहा कि मुझे सेरेना के लिए काफी खराब महसूस हो रहा है. पिछले साल मुझे भी चोटों का सामना करना पड़ा था और मैं उनकी तकलीफ समझती हूं. 19 साल की बियांका ने कहा कि कई बार आप खुद को प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन सेरेना आज ऐसा नहीं कर सकीं. मैं उनके जल्द फिट होने की कामना करती हूं.

50 साल में पहली बार…
कनाडा की 19 साल की बियांका आंद्रेस्‍क्यू ने मार्च में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट जीतने के बाद फ्रेंच ओपन से चोट के चलते नाम वापस ले लिया था. बियांका 50 साल में रोजर्स कप जीतने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ी हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराखी सावंत की शादी से बौखलाए दीपक कलाल, बोले-वापस करो 4 करोड़ रुपये
Next Article जम्मू-कश्मीर में ईद की रौनक, फिर गली-गली घूमे डोभाल

Related Posts

स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.