Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 07:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरे किए
स्पोर्ट्स

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरे किए

November 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 23 रन बनाते ही स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 7000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने अपने 70वें टेस्ट मैच की 126वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज वॉली हेमंड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हेमंड ने 131 पारियों में 7000 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबजों में तीसरे नंबर पर भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का नाम आता है। सहवाग ने 134 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। इसके बाद चौथे नंबर पर भारत के ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन ने अपने टेस्ट करियर की 136 पारियों में ये कमाल किया था। गैरी सोबर्स, कुमार संगाकारा और मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 138 पारियों में टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा छुआ था।

Advertisement Advertisement

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाले स्मिथ 11वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। स्मिथ पूर्व दिग्गज डॉन ब्रैडमेन के 6,996 रन से आगे निकल गए।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आखिरी मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। यह मैच डे-नाइट फार्मेट में पिंक गेंद से खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मुकाबले में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर तिहरा शतक जड़ चुके हैं और अभी भी नाबाद हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहला मैच पारी और पांच रन से जीत चुकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअजय देवगन और रोहित शेट्टी फिर साथ-साथ, लेकर आ रहे हैं ‘गोलमाल 5’
Next Article अर्थव्‍यवस्‍था की विकास दर तीसरी तिमाही में और बदतर होगी : चिदंबरम

Related Posts

Headlines

MI vs SRH मैच आज : मुंबई की इज्जत दांव पर, हैदराबाद जीत की लय पर सवार

April 29, 2026
स्पोर्ट्स

शानदार जीत के बाद कोहली बोले- “मुझे ये पसंद नहीं”… जानें क्यों

April 17, 2026
स्पोर्ट्स

पंजाब की पावर हिटिंग, मुंबई के सपने चकनाचूर

April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.