Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 09:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ICC ने निकाली बांग्लादेश की हेकड़ी, T-20 वर्ल्ड कप से किया बाहर
स्पोर्ट्स

ICC ने निकाली बांग्लादेश की हेकड़ी, T-20 वर्ल्ड कप से किया बाहर

January 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
T-20
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को T-20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया है। उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल किया गया है। इस फैसले की जानकारी शनिवार को आधिकारिक तौर पर दी गई। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कहा था कि उनकी टीम भारत में अपने मैच नहीं खेलेगी। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। आईसीसी ने कई बार सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया, लेकिन बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहा।

24 घंटे का अल्टीमेटम भी नहीं माना

21 जनवरी को हुई आईसीसी बोर्ड बैठक में बांग्लादेश को निर्देश दिया गया था कि वह तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में खेले या फिर टूर्नामेंट से बाहर हो जाए। बोर्ड को 24 घंटे का समय दिया गया, लेकिन अगले दिन भी बीसीबी ने अपना फैसला नहीं बदला।

ईमेल से दी गई बाहर होने की जानकारी

पीटीआई के अनुसार शुक्रवार शाम आईसीसी अध्यक्ष जय शाह समेत कई अधिकारी दुबई में मौजूद थे। वहीं से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को ईमेल भेजकर बाहर किए जाने की सूचना दी गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी विवाद की वजह

आईसीसी सूत्रों का कहना है कि बीसीबी ने आधिकारिक जानकारी मिलने से पहले ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी, जिसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया। इसके बाद आईसीसी ने तुरंत फैसला लागू कर दिया।

मुस्तफिजुर रहमान विवाद से शुरू हुआ मामला

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश बोर्ड ने भारत दौरे पर सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

ग्रुप बदलने का प्रस्ताव भी हुआ खारिज

बांग्लादेश ने आईसीसी से मांग की थी कि उसे ग्रुप सी से हटाकर ग्रुप बी में रखा जाए, जहां मैच श्रीलंका में होने हैं। लेकिन बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव बहुमत से खारिज कर दिया गया।

स्कॉटलैंड को मिला बड़ा मौका

अब स्कॉटलैंड ग्रुप सी में खेलेगा। हालांकि क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा है कि उन्हें औपचारिक पत्र अभी नहीं मिला है, लेकिन जल्द मिलने की उम्मीद है।

स्कॉटलैंड का संभावित मैच शेड्यूल

  • 7 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, कोलकाता
  • 9 फरवरी: इटली बनाम स्कॉटलैंड, कोलकाता
  • 14 फरवरी: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, कोलकाता
  • 17 फरवरी: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड, मुंबई

नए ग्रुप इस प्रकार हैं

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड्स
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे
ग्रुप C: स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज
ग्रुप D: न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

बांग्लादेश को भारी नुकसान की आशंका

टी20 विश्व कप से बाहर होने के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही टीम की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी बड़ा झटका लगा है।

इसे भी पढ़ें : बच्चों की पैडलिंग सिखा गयी सड़क पर सुरक्षित चलने का सबक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबच्चों की पैडलिंग सिखा गयी सड़क पर सुरक्षित चलने का सबक
Next Article स्कूल की दहलीज पर पहुंचा कानून, बेटियों ने जाना अपना हक

Related Posts

Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Headlines

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.