Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 08:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वेलिंग्टन टेस्ट : न्यूजीलैंड को 51 रन की बढ़त, विलियमसन का बेहतरीन अर्धशतक
स्पोर्ट्स

वेलिंग्टन टेस्ट : न्यूजीलैंड को 51 रन की बढ़त, विलियमसन का बेहतरीन अर्धशतक

February 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वेलिंग्टन। केन विलियमसन के बेहतरीन अर्धशतक (89) की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 51 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 216 रन बना लिए हैं।
कॉलिन डी ग्रैंडहोम 4 और वाटलिंग 14 रन बनाकर नाबाद हैं। केन विलियमसन ने 93 गेंद पर 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह भारत के खिलाफ उनका 17वां टेस्ट अर्धशतक है। इस एक अर्धशतक के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ रॉस टेलर के सबसे ज्यादा 17 अर्धशतक की बराबरी कर ली है।
ईशांत शर्मा ने लेथम का विकेट हासिल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 30 गेंद पर लेथम 11 रन बनाकर विकेट के पीछे रिषभ पंत द्वारा कैच किए गए। ईशांत ने ब्लंडेल को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई । 80 गेंद पर उन्होंने 30 रन बनाए। 100वां टेस्ट मैच खेल रहे टेलर का विकेट भी ईशांत शर्मा ने ही हासिल किया।
44 रन के स्कोर पर टेलर को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच करवाया। इसके बाद जमकर बल्लेबाजी कर रहे कप्तान केन विलियमसन को मोहम्मद शमी ने 89 रन पर आउट किया। आर अश्विन ने मैच में पहला विकेट हासिल करते हुए हेनरी निकोल्स को 17 रन पर कप्तान कोहली के हाथों कैच करवाया।
भारत की तरफ से ईशांत शर्मा ने 3, मोहम्मद शमी और अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम केवल 165 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। रहाणे के अलावा मयंक अग्रवाल ने 34, पृथ्वी शॉ ने 16 और रिषभ पन्त ने 19 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से टीम साउदी और जैमिसन ने 4-4 व बोल्ट ने 1 विकेट लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूनम ने खेल को पूरी तरह से बदल दिया : मिताली राज
Next Article अभाविप दिल्ली के 55वें प्रान्त अधिवेशन का डीयू के शंकरलाल हॉल में हुआ उद्घाटन

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.