Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सहरसा के तीन मजदूरों की प्रयागराज में दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे
उत्तर प्रदेश

सहरसा के तीन मजदूरों की प्रयागराज में दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे

March 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रोजी-रोटी कमाने गए बिहार के मजदूरों के साथ बड़ा हादसा हो गया। फाफामऊ थाना क्षेत्र में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज की छत अचानक गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबकर कई मजदूरों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

काम के दौरान अचानक टूटी छत

बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में उस समय सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। अचानक छत भरभराकर गिर गई और वहां अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

auto

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अस्पतालों में इलाज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज प्रयागराज के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इन मजदूरों की हुई मौत

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के तीन मजदूरों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है

  • बिलट चौधरी 35 वर्ष, निवासी पिपरा
  • मसिंद्र सदा 25 वर्ष, निवासी बलियार
  • ज्योतिष कुमार 21 वर्ष, निवासी बलियार

कई मजदूर घायल, कुछ की हालत गंभीर

इस हादसे में कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में पप्पू यादव, शिंकू यादव, अंकित कुमार, शिबू यादव, साहुल चौधरी, अमित चौधरी और आशू चौधरी शामिल हैं। ये सभी सलखुआ प्रखंड के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

गांवों में पसरा मातम

जैसे ही हादसे की खबर पिपरा, खरहुरिया और बलियार गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग बदहवास हैं, घरों में रोना-पीटना मचा हुआ है। कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। जिन लोगों की खबर अभी तक नहीं मिली है, उनके परिजन लगातार फोन कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुआवजे और बेहतर इलाज की मांग

घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। खगड़िया सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने प्रशासन से मांग की है कि घायलों का बेहतर इलाज कराया जाए और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही शवों को जल्द गांव लाने की व्यवस्था करने की भी बात कही गई है।

जांच की तैयारी

स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के संकेत दिए हैं। शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि छत की मजबूती में कमी या रखरखाव की लापरवाही इस हादसे की वजह हो सकती है। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें : “शीश झुकाओ, राम गुण गाओ…” भव्य मंगला जुलूस आज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 24 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

Related Posts

Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.