Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 05:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » योगी सरकार का ड्रग माफिया पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार… जानें
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ड्रग माफिया पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार… जानें

December 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
योगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lucknow : उत्तर प्रदेश में अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप और नॉरकोटिक दवाओं के बढ़ते व्यापार पर योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर प्रदेशभर में एएनटीएफ और एफएसडीए की संयुक्त टीमों ने व्यापक अभियान चलाकर नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं।

लाखों की नशीली दवाएं जब्त, 128 FIR दर्ज

ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान एफएसडीए ने प्रदेश के कई जिलों में कोडीनयुक्त कफ सिरप और नॉरकोटिक दवाओं के अवैध भंडारण, खरीद-फरोख्त और वितरण के मामलों में कार्रवाई की। अब तक लाखों रुपये की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई हैं। साथ ही 28 जिलों में कुल 128 एफआईआर दर्ज कर कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Advertisement Advertisement

संदिग्ध मेडिकल स्टोर चिह्नित, बिक्री पर रोक

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि प्रदेशभर में मेडिकल प्रतिष्ठानों पर निरंतर निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। जहां कहीं भी संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर कोडीनयुक्त और नॉरकोटिक दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
उन्होंने बताया कि नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं की अवैध आवाजाही पर निगरानी के लिए दी गई किसी भी सूचना को तत्काल संज्ञान में लिया जा रहा है। नागरिक व्हाट्सऐप नंबर 8756128434 पर जानकारी दे सकते हैं।

किन जिलों में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई?

अभियान के दौरान सबसे ज्यादा FIR वाराणसी (38) में दर्ज की गईं। इसके बाद जौनपुर (16), कानपुर (8), गाजीपुर (6), लखीमपुर खीरी (4) और लखनऊ (4) शामिल हैं।
इसके अलावा बहराइच, प्रयागराज, प्रतापगढ़, हरदोई, आजमगढ़ समेत कुल 28 जिलों में कार्रवाई की गई है।
सरकार का कहना है कि नशे का अवैध व्यापार रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : फ्लाइटें ठप,रेलवे पर यात्रियों की बाढ़, 4 रूट्स पर लगे अतिरिक्त कोच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफ्लाइटें ठप,रेलवे पर यात्रियों की बाढ़, 4 रूट्स पर लगे अतिरिक्त कोच
Next Article SSP ने बदल डाले चार थानेदार, किसे कहां मिली पोस्टिंग… जानें

Related Posts

Headlines

पुलिस भर्ती पेपर विवाद पर सख्त हुए सीएम, बोले- मर्यादा का रखें ध्यान

March 15, 2026
Headlines

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Headlines

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पांच राज्यों/UTs में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

March 15, 2026

जेल की सलाखों के बीच उम्मीद की सुबह, 6 बंदियों को मिली आजादी

March 15, 2026

इस गैंगस्टर के इशारे पर चली थी जेल गेट पर गोलियां, डेढ़ साल बाद खुला राज

March 15, 2026

टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का धमाकेदार फाइनल, वेस्ट बंगाल ने मा’री बाजी

March 15, 2026

पुलिस भर्ती पेपर विवाद पर सख्त हुए सीएम, बोले- मर्यादा का रखें ध्यान

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.