Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 11:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरयू किनारे विकास का संकल्प, योगी बोले- युवा अब घर के पास पाएंगे रोजगार
उत्तर प्रदेश

सरयू किनारे विकास का संकल्प, योगी बोले- युवा अब घर के पास पाएंगे रोजगार

June 13, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गोरखपुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gorakhpur : गोरखपुर के चिल्लूपार क्षेत्र को शनिवार को बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महुआपार में आयोजित कार्यक्रम में करीब 295 करोड़ रुपये की लागत वाली 319 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चिल्लूपार की पहचान सिर्फ अपनी सांस्कृतिक विरासत से नहीं है, बल्कि यहां के युवाओं ने देश और विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि अब सरकार की कोशिश है कि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों या राज्यों का रुख न करना पड़े। इसके लिए क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और उद्योग स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।

दक्षिणांचल में रोजगार और निवेश बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दक्षिणांचल क्षेत्र में निवेशकों की रुचि बढ़ रही है। सरकार ऐसी परिस्थितियां तैयार कर रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित हों और युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार मिल सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। नए उद्योग लग रहे हैं, निवेश आ रहा है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

auto

बाढ़ और कटान की समस्या से सरकार परिचित

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बाढ़ और कटान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दक्षिणांचल बाढ़ प्रभावित इलाका है और सरकार यहां की परेशानियों को अच्छी तरह समझती है।योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ और कटान से बचाव के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, सरकार उन्हें पूरी प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। उन्होंने क्षेत्र के सांसद और विधायक द्वारा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयासों की भी सराहना की।

सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में भी हुए काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लगातार काम किया गया है। राम-जानकी मार्ग को बेहतर बनाने के साथ-साथ कई अन्य विकास कार्य भी पूरे किए गए हैं।उन्होंने कहा कि आयुष शिक्षा के क्षेत्र में भी चिल्लूपार नई पहचान बना रहा है। यहां से आयुष चिकित्सक तैयार हो रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं।

श्रीराम मंदिर निर्माण का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षों से चली आ रही पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा और उसके समाधान का रास्ता निकालाउन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें विकास के बजाय परिवारवाद को महत्व देती थीं। वहीं आज सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रही है।

भर्ती में पारदर्शिता का दावा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का बोलबाला था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रियाएं संचालित हो रही हैं और युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने उठाया बाढ़ का मुद्दा

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि यह दिन पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ और उससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि ग्रेटर गीडा धुरियापार क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिली है, जिससे रोजगार और निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। पिछले दस वर्षों में प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

विधायक बोले, मुख्यमंत्री ने बदली चिल्लूपार की तस्वीर

विधायक राजेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनका इस क्रांतिकारी धरती पर आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिल्लूपार के माथे पर लगे पिछड़ेपन के दाग को मिटाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिल्लूपार में विकास की नई धारा बह रही है।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक डॉ. विमलेश पासवान, डॉ. संजय निषाद, श्रवण निषाद, प्रदीप शुक्ला, महेंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता, भाजपा नेत्री अस्मिता चंद, ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय, शिवाजी चंद, चेयरमैन प्रीति उमर, लालती देवी, मायाशंकर शुक्ल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : कोयले की काली सुरंग निगल गई चार जिंदगी… जानें कैसे
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयोगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षक परिवारों को मिलेगा मुफ्त और कैशलेस इलाज
Next Article “ग्राम सभाओं को मिलेगा उनका अधिकार”, पेसा पर मंत्री दीपिका ने दिया भरोसा

Related Posts

झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Headlines

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.