Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुकेश अंबानी के रिटेल कारोबार में हिस्सा खरीद सकती है अमेजन
दुनिया

मुकेश अंबानी के रिटेल कारोबार में हिस्सा खरीद सकती है अमेजन

September 10, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन.इन को अपने रिटेल कारोबार रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 20 बिलियन डॉलर ( लगभग 1.47 लाख करोड़) की हिस्सेदारी ऑफर की है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने रिलायंस रिटेल कारोबार में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अमेजन को ऑफर दिया है। यानी अगर ये डील होती है तो रिलायंस अपनी रिटेल सबसीडियरी में 40 प्रतिशत हिस्सा अमेजन को दे सकती है।

यह रिलायंस की सबसे बड़ी डील हो सकती है

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमेजन इंक ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में निवेश दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, इस बारे में जब हमने रिलायंस से कंफर्म किया तब कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि हम कंपनी की पॉलिसी के अनुसार इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। हमारी कंपनी लगातार विभिन्न अवसरों का मूल्यांकन कर काम करने पर यकीन करती है। सेबी रेगुलेटर 2015 और स्टॉक एक्सचेंजों के साथ डील के तहत हम अपने दायित्व का पालन करते हुए इन्हें अवगत कराते रहते हैं। बता दें कि अगर अमेजन इंक और रिलायंस इंडस्ट्री के बीच यह डील हो जाती है तो यह रिलायंस की अब तक की सबसे बड़ी डील होगी।

7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी सिल्वर लेक

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लगातार चौथे दिन बढ़त हासिल करते हुए 2089.90 रुपए के ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गए। अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया है। इसके साथ ही बीएसई पर रिलायंस का मार्केट कैप बढ़कर 14.07 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

इससे पहले सिल्वर लेक ने रिलायंस की टेक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म में भी निवेश किया था। रिलायंस ने जियो के लिए अप्रैल से अब तक कई निवेशकों से करीब 20 डॉलर जुटाए हैं। इन निवेशकों में गूगल और फेसबुक जैसे दिग्गज शामिल हैं।

रिटेल कारोबार में छाने की तैयारी में मुकेश अंबानी

तेल से लेकर टेलीकॉम कारोबार करने वाले रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत में रिटेल कारोबार में छाने की तैयारी कर रहे हैं। इस विस्तार के लिए मुकेश अंबानी संभावित निवेशकों की तलाश कर रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट इंक भी रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। वॉलमार्ट इंक ने 2018 में ही भारत की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को भी खरीदा था।

रिलायंस रिटेल और फ्यूचर ग्रुप की डील 24713 करोड़ में हुई

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड फ्यूचर ग्रुप की रिटेल एंड होलसेल बिजनेस और लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग बिजनेस का अधिग्रहण करने जा रही है। इससे रिलायंस, फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार, ईजीडे और FBB के 1,800 से अधिक स्टोर्स तक पहुंच बनाएगी, जो देश के 420 शहरों में फैले हुए हैं। यह डील 24713 करोड़ में फाइनल हुई है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बारे में

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह रिलायंस ग्रुप की सभी रिटेल कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। 31 मार्च, 2020 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का टर्नओवर 162936 करोड़ रुपए रहा। वहीं इस दौरान कंपनी को 5448 करोड़ रुपए का मुनाफा भी हुआ। ये कंपनी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली रिटेल कंपनियों में 56 वें स्थान पर है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है। इसका सालाना टर्नओवर 659205 करोड़ रुपए है। वहीं कंपनी को 31 मार्च 2020 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में 39880 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकंगना का दफ्तर तोड़ने के मामले में बीएमसी ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया, सुनवाई 22 सितंबर तक टली
Next Article भू माफियाओं ने मांगी माफी, रेंजर ने किया माफ, यही है वन विभाग का इंसाफ

Related Posts

Headlines

ईरान पर अमेरिका का बड़ा दबाव! तीन युद्धपोत, 200 लड़ाकू विमान तैनात

April 25, 2026
दुनिया

कतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल पर ईरान का हमला, दुनिया भर में हड़कंप

March 19, 2026
Headlines

काबुल पर पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक! 400 लोगों की मौ’त का दावा

March 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.