WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व डीजी (आईएसपीआर) आसिफ गफूर खान सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। हादसा बुधवार तड़के पाकिस्तान के सरगोधा में हुआ।
दुर्घटना के समय आसिफ गफूर खान की पत्नी अलमदुल्लिलाह भी कार में मौजूद थी। लाहौर के अस्पताल में इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए सऊदी अरब भेजा गया है। हाल ही में गफूर की जगह मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार को पाकिस्तानी सेना का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता और आईएसपीआर (इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस) डीजी के पद पर गफूर का 31 जनवरी को अंतिम दिन था। गफूर का तबादला 40वीँ इन्फैंट्री डिवीजन (ओकारा) के जीओसी के पद पर किया गया है।

