Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 02:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस देश में डोली धरती, बिस्तर छोड़कर भागे लोग
Headlines

इस देश में डोली धरती, बिस्तर छोड़कर भागे लोग

September 19, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिस्तर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Rome : इटली में सोमवार सुबह उस वक्त अचानक भूकंप के तेज झटके लगे, जब अधिकांश लोग सो रहे थे। इन तेज भूकंप के झटकों से धरती हिली तो लोग बिस्तर छोड़कर भाग खड़े हुए। सुबह पांच से नौ बजे के बीच कई बार भूकंप के झटके महसूस किये गए।

जानकारी के मुताबिक इटली में सोमवार सुबह 5.10 बजे अचानक कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। टस्कनी के कुछ हिस्सों में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 दर्ज की गयी। इटली के भूभौतिकी और ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान के अनुसार भूकंप का केंद्र फ्लोरेंस के उत्तर-पूर्व में मार्राडी के पास था और यह सुबह 5.10 बजे आया था। बाद में कुछ और छोटे झटके महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेरियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (यूएमएससी) के अनुसार पहले झटके के बाद 5 और 5.1 तीव्रता के दो और बड़े झटके महसूस किये गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 8.40 बजे 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। इस बार भी भूकंप का केंद्र मार्राडी से छह किलोमीटर दूरी पर था। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप के कारण दस किलोमीटर गहराई तक धरती कांपी।

अचानक आए झटकों से इटली के बचाव दल सतर्क हो गए। इटली की बचाव टीम की ओर से जानकारी दी गयी कि उनके पास कुछ निवासियों के फोन आए थे। वे खासे परेशान भी थे। अचानक सुबह भूकंप के झटकों के कारण लोग नींद से उठकर भागे और घरों के बाहर निकल आए। दरअसल सुबह पांच बजकर दस मिनट पर पहले झटके के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। बताया गया कि जिस क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये गए, वह क्षेत्र भूकंप के लिए उच्च जोखिम वाला माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक किसी नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें : Asia cup 2023 : सिराज ने दान कर दी प्राइज मनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAlert : नौ राज्यों में Nipah Virus का खतरा
Next Article एयर शो में टकराए दो प्लेन, दोनों पायलटों की मौत

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.