Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधु 4 फ़रवरी को संभालेंगे अमेरिका में कार्यभार
दुनिया

भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधु 4 फ़रवरी को संभालेंगे अमेरिका में कार्यभार

January 31, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

वाशिंगटन। भारतीय विदेश सेवा में 1998 बैच के वरिष्ठ अधिकारी तरनजीत सिंह संधु अगले सप्ताह भारतीय राजदूत का पदभार संभालने जा रहे हैं। इसी समय अमेरिका और भारत के रिश्ते अपनी चरम सीमा पर हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14 फ़रवरी से तीन दिवसीय यात्रा पर भारत जा रहे हैं।

संधु के समक्ष इस समय भारत -अमेरिका के बीच सामरिक और व्यापारिक रिश्तों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की चुनौती होगी। अमेरिका के लिए भारत 12वाँ बड़ा निर्यातक देश है, जबकि दसवाँ बड़ा आयातक देश है। सन 2017 तक दोनों देशों के बीच व्यापार और सेवा कारोबार 126.2 अरब डालर का कारोबार था, जो सन 2018 में बढ़कर 142.6 अरब डालर तक पहुँच गया । इसमें निर्यात 58.7 अरब डालर था, जबकि आयात 83.9 अरब डालर रहा। इस तरह अमेरिका को 25.2 अरब डालर का व्यापार घाटा हुआ।

संधु के 4 फ़रवरी को राजदूत का पदभार संभालने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इससे पूर्व संधु 2017 से श्रीलंका के राजदूत थे। साथ ही वे वाशिंगटन डीसी स्थित दूतावास में दो बार विभिन्न पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। वह संयुक्त राष्ट्र और जर्मनी में भी बतौर राजनयिक काम कर चुके हैं। भारतीय अमेरिकी बिज़नेस काउंसिल ने संधु की नियुक्ति का स्वागत किया है ।

श्री हर्षवर्धन श्रृंगला के विदेश सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद खाली हुई जगह पर तरनजीत सिंह की तीन दिन पूर्व अधिकृत तौर पर भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्ति की गई थी, जबकि उनकी नियुक्ति के क़यास दो सप्ताह पूर्व लगाए जाने लगे थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगलों में लगी आग के चलते ऑस्ट्रेलिया में आपातकाल घोषित
Next Article दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने बोध गया में मंदिर का किया दौरा

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.