Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रम्प को राष्ट्रपति चुनाव में हराना आसान नहीं
दुनिया

ट्रम्प को राष्ट्रपति चुनाव में हराना आसान नहीं

November 18, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लॉस एंजेल्स। अमेरिकी प्रांत लूजियाना में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रिपब्लिकन उम्मीदवार एडी रिसपोने की लगातार दूसरी बार हार और डेमोक्रेट उम्मीदवार जान बेल की कड़ी स्पर्धा में जीत के बावजूद डेमोक्रेट प्रत्याशियों की बेचैनी कम नहीं हुआ है।

दरअसल, अमेरिका के आम मतदाताओं में यह धारणा बन गई है कि क़रीब डेढ़ दर्जन संभावित डेमोक्रेट उम्मीदवारों की भीड़ में कोई भी ट्रंप को हराने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि इससे पूर्व केंटुकी में भी गवर्नर के चुनाव में भी रिपब्लिकन उम्मीदवार की हार हो चुकी है। इन दोनों राज्यों में ट्रम्प चार साल पहले हुए चुनाव में विजयी रहे थे।

auto

देश में पहले मतदान हाने वाले पांच राज्यों में से अयोवा में इंडियाना के साउथ बेंड नगर के मेयर बूटिगेग, पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन, एलिज़ाबेथ वारेन और बर्नी सैंडर्स जैसे महारथियों को पछाड़ कर वह आगे निकलते दिखाई पड़ रहे हैं। डेमोक्रेट संभावित प्रत्याशियों में सबसे कम उम्र के होनहार बूटिगेग गे हैं, लेकिन कम अनुभवी हैं और बड़ी तादाद में अपने डेमोक्रेट अश्वेत मतदाताओं का दिल जीत नहीं पा रहे हैं।

इतना ही नहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में आगे चल रहे 76 वर्षीय जो बिडेन को लोग राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं समझ रहे हैं। तेज़ तर्रार सिनेटर प्रोफ़ेसर एलिज़ाबेथ वारेन और 72 वर्षीय बर्नी सैंडर्स को लीक से हट कर समाजवादी चोला पहनने और उदारवादी रुख नहीं अपनाने की वजह से उपयुक्त माहौल नहीं मिल पा रहा है। बर्नी सैंडर्स की आक्रामक समाजवादी शैली के लिए युवा वर्ग ने भले ही उनमें रुचि दिखाई है, लेकिन अमेरिकी पूंजीवादी समाज उन्हें अपना पाएगा, इसमें संदेह है। विदित हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव अगले साल 3 नवंबर को होगा।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी में देश के बड़े दान दाताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में टिप्पणी करते हुए कहा कि डेमोक्रेट प्रत्याशियों को उदारवादी विचारधारा से विमुख होना महंगा पड़ सकता है।ओबामा ने अपने डेमोक्रेट उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने रवैए में जब तक परिवर्तन नहीं लाएंगे, तब तक उन्हें कंटीले मार्ग पर चलना पड़ सकता है। इस संबंध में ओबामा ने अपने अनेक अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें किस तरह परिस्थितियों से समझौता करना पड़ा। इस पर उन्हें प्राइमरी और फिर फ़ाइनल दौर में विजय मिली। इसके मद्देनजर मैसाचुटेस के दो बार गवर्नर रह चुके डेविड पैट्रिक डेमोक्रेट प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूद चुके हैं। उन्हें मौडरेट माना जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकल्याणकारी नीतियां लागू करने वाली सरकार बनाएंगे गोटबाया.
Next Article खजुराहो फिल्म फेस्टिवल 17 से 23 दिसम्बर तक, होगी बुन्देली कला-संस्कृति की धूम

Related Posts

Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

खेतों से खाड़ी तक पहुंचेगी बिहार की उपज, दुबई में हुआ बड़ा समझौता

September 8, 2026
Headlines

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.