Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 04:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 2020 में भारत में होगा ‘नो मनी फॉर टेरर’ का आयोजन : रेड्डी
दुनिया

2020 में भारत में होगा ‘नो मनी फॉर टेरर’ का आयोजन : रेड्डी

November 7, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मेलबर्न। कुछ देशों द्वारा आतंकी संगठनों को संरक्षण और धन देनें के खिलाफ वैश्विक एकजुटता प्रयासों का आह्वान करते हुए भारत के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने ऐलान किया है कि 2020 में भारत में ‘नो मनी फॉर टेरर’ का आयोजन किया जाएगा।
यह घोषणा उन्होंने मेलबर्न में आज से शुरू हुए दो दिवसीय द्वितीय ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन में की जिसमें भारत सहित 65 देश शामिल हैं। भारत की ओर से वाईसी मोदी, डीजी एनआईए सहित पांच सदस्य इस सम्मेलन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में रेड्डी ने भारत की इस चिंता पर बल दिया कि कुछ देश चुपचाप समर्थन कर आतंकी समूहों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने सभी देशों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं या आतंकियों के लिए पैसा जुटाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सीमा पार से आतंकवाद से त्रस्त है जिस कारण वह जीरो-टॉलरेंस की वकालत करता है। उन्होंने कहा कि अभी भी अल कायदा के कई सक्रिय सहयोगी दुनिया के विभिन्न देशों में मौजूद हैं।
किशन रेड्डी ने आतंकवाद को शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि एनजीओ के बहाने आतंकी समूह फंड जुटा रहे हैं। वे हवाला के जरिए दूसरे देशों में बैठे अपने समर्थकों से यह पैसा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एफएटीएफ मानकों को प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही संयुक्त राष्ट्र लिस्टिंग/एफएटीएफ का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड : फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, परिवार के पांच सदस्यों की हालत गंभीर
Next Article नीरव मोदी की धमकी, कहा- भारत को सौंपने पर कर लूंगा आत्महत्या

Related Posts

Headlines

नेपाल त्रासदी : नौ दिन अंधेरी सुरंग में, होंठों पर ‘हरे कृष्ण’, जन्माष्टमी पर मिली नयी जिंदगी

September 4, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Headlines

नेपाल में भूकंप के 3 मिनट बाद आया जलप्रलय, 100 मीटर ऊंची लहर ने मचाई तबाही

August 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.