Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीरी पंडितो से की भेंट, नया कश्मीर बनाने पर जोर
दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीरी पंडितो से की भेंट, नया कश्मीर बनाने पर जोर

September 22, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

ह्यूस्टन। सात दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां कश्मीरी पंडितों से मुलाकात की। कश्मीरी पंडितों ने संविधान के अनुच्छेद 370 हटाने के लिए उनकी सराहना की और धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीरी पंडितों से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य भावुक हो गए और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ चूमते हुए कहा कि सात लाख कश्मीरी पंडितों की ओर से शुक्रिया अदा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन लोगों ने जो कष्ट झेले वह भी कम नहीं हैं।

Advertisement

कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करते हुए सुरिंदर कौल ने कहा कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए उनका समुदाय सरकार के साथ काम करेगा। प्रधानमंत्री ने नया कश्मीर बनाने की बात कही।

विदित हो कि ह्यूस्टन में मेगा शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी यहां अलग-अलग भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने सिख और बोहरा समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि ह्यूस्टन दौरे से पहले अमेरिका के एक सीनेटर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिंसा की वजह से विस्थापित कश्मीरी पंडितों की स्वदेश वापसी की मांग की थी। सीनेटर शेरॉड ब्राउन ने अपने पत्र में लिखा था कि जम्मू-कश्मीर के हालिया घटनाक्रम के बाद ‘ मैं फिर कश्मीरी पंडितों के स्वदेश वापसी का समर्थन करता हूं ।‘

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान सउदी क्राउन प्रिंस के साथ अमेरिका पहुंचे
Next Article विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल से हटे दीपक, रजत से करना पड़ा संतोष

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
दुनिया

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026
Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.