Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 04:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस डर से शादी नहीं कर रहीं हैं जापान की राजकुमारी
दुनिया

इस डर से शादी नहीं कर रहीं हैं जापान की राजकुमारी

November 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। जापान की राजकुमारी ने एक बार फिर अपनी शादी को टाल दिया है. करीब 7 साल से अपने प्रेमी से शादी का इंतजार कर रही जापान की राजकुमारी माको को वहां के नियम की वजह से एक बार फिर शादी टालनी पड़ी.

दरअसल जापान के नियम और शाही परिवार की परंपरा के मुताबिक अगर राजकुमारी माको किसी बाहरी व्यक्ति से शादी करती हैं तो उन्हें अपनी राजकुमारी का स्टेटस त्यागना होगा और उन्हें वहां आम लोगों की तरह जिंदगी गुजारनी होगी. इसी डर की वजह से राजकुमारी ने एक बार फिर अपने प्रेमी से शादी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है.

Advertisement

प्रिंसेज माको ने ऐलान किया कि वो अपनी शादी को एक बार फिर से टाल रही हैं. 28 साल की राजकुमारी ने इससे पहले साल 2017 में भी अपनी शादी टाल दी थी. इसके बाद राजकुमारी माको आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चली गई थीं.

बात अगर उनके प्रेमी की करें तो उनका नाम कई कोमुरो है जो समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं. कोमुरे स्कीईंग भी करते हैं और उन्हें वायलिन बजाना, खाना बनाना बेहद पसंद है. कोमुरो से शादी टालने के बाद राजकुमारी माको ने कहा कि इस समय भविष्य की योजना के बारे में कुछ भी कहना बेहद मुश्किल है लेकिन हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते. उन्होंने कहा हम एक दूसरे के अच्छे और बुरे समय में साथ रहते हैं और एक दूसरे को सहारा देते हैं.

शाही परिवार में अंतिम बार राजकुमारी की पदवी प्रिंसेज माको की बुआ सयोका से वापस ली गई थी क्योंकि राजकुमारी सयाको ने साल 2005 में टोक्यो के एक अधिकारी से विवाह रचाया था. उनकी सभी शाही सुविधा भी खत्म कर दी गई थी.

इस विवादास्पद परंपरा के तहत एक आम युवक से शादी के कारण अब माको शाही परिवार की सभी महिला सदस्यों की तरह मिलने वाला अपना शाही दर्जा खो देंगी. बता दें कि यह कानून शाही पुरुषों पर लागू नहीं होता.

बता दें कि स्टेटस जान के डर की वजह से राजकुमारी माको ने कई सालों तक अपने प्रेम संबंध को गुप्त रखा था. साल 2013 में ही उनके प्रेमी ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था. राजकुमारी के पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता उनकी बेटी की शादी होगी भी या नहीं होगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस को क्षति पहुंचाने की नक्सलियों की मंशा नाकाम, जिलेटिन व डेटोनेटर बरामद
Next Article बिहार में मिल गया मंत्रियों को विभाग, जानें किसको क्या मिला

Related Posts

Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

खेतों से खाड़ी तक पहुंचेगी बिहार की उपज, दुबई में हुआ बड़ा समझौता

September 8, 2026
Headlines

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.