WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
फ़्रांस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक शख्स ने सरेआम तमाचा जड़ दिया.
बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब मैक्रों दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र के दौरे पर थे.
यहां वो रेस्तरां और छात्रों से मिले ताकि ये बात की जा सके कि कैसे COVID-19 महामारी के बाद जीवन सामान्य हो रहा है.
वायरल वीडियो में मैक्रों सफेद रंग की शर्ट में सामने खड़ी लोगों की भीड़ की तरफ जाते हुए देखे जा रहे हैं.
इस बीच तमाचा जड़ने वाला शख्स ये बोलते हुए सुना जा रहा है कि डाउन विद मैक्रोनियां.
इस घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा.
https://twitter.com/TheBelaaz/status/1402249456167313409?s=20

