Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 02:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस देश ने क्रूरता की हदें की पार, अल्पसंख्यक कैदियों के दिल, किडनी और लिवर निकालने का आरोप
दुनिया

इस देश ने क्रूरता की हदें की पार, अल्पसंख्यक कैदियों के दिल, किडनी और लिवर निकालने का आरोप

June 19, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बीजिंग: अल्पसंख्यकों के प्रति चीन का क्रूर चेहरा एक बार फिर सामने आया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन अल्पसंख्यक कैदियों के दिल, किडनी और लिवर निकाल रहा है. वैसे तो चीन में वीगर मुस्लिमों से क्रूरता की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन ये खुलासा बेहद चौंकाने वाला है. वहीं, यूनाइटेड नेशन हाई कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइट्स ने रिपोर्ट्स पर हैरानी जताते हुए कहा है कि ये बेहद गंभीर मामला है और इसके खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए.

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीन की कैद में रह रहे वीगर मुस्लिम, तिब्बती और क्रिश्चनों के साथ क्रूरता की जा रही है. उन्हें जबरन खून की जांच कराने और अंगों के परीक्षण के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि अन्य कैदियों से ऐसा नहीं कहा जा रहा है. यूनाइटेड नेशन हाई कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइट्स (OHCHR) के मुताबिक, जबरन अंग निकालने की यह घटना खासकर उन लोगों के साथ हो रही है जो चीन में अल्पसंख्यक हैं और सरकार की कैद में हैं. अधिकांश कैदियों को यह भी नहीं पता कि उन्हें क्यों कैद किया गया है.

मानवाधिकार विशेषज्ञों का कहना ही कि ज्यादातर कैदियों के दिल, किडनी, लीवर सहित शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंग निकाले जा रहे हैं. इस काम में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स जैसे कि सर्जन और अन्य मेडिकल स्पेशलिस्ट शामिल हैं. OHCHR के अनुसार, ह्यूमन राइट्स एक्सपर्ट्स ने सबसे पहले ये मामला साल 2006 और 2007 में चीनी सरकार के सामने उठाया था, लेकिन सरकार ने डेटा उपबल्ध ना होने की बात कही थी. इसके अलावा मानवाधिकार से जुड़े एक संगठन ने भी चीन में एक खास समुदाय के लोगों के शरीर के अंग निकाले जाने की बात कही थी.

इस नए खुलासे के बाद विशेषज्ञों ने अब चीन से जवाब देने के लिए कहा है. साथ ही साथ यह भी कहा है कि वो अंतराराष्ट्रीय मानवाधिकार मशीनरी को स्वतंत्र रूप से मानव अंग निकालने के मामले की जांच करने की अनुमति दे. गौरतलब है कि चीन में बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यकों का शोषण किया जा रहा है. खासकर वीगर मुस्लिमों को चीन की सरकार ने गुलाम बनाकर रखा है. उन्हें शिविरों में रखा जाता है, जबरन काम करवाया जाता है और जो भी इसके खिलाफ आवाज उठाता है उसे मौत की नींद सुला दिया जाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना से रेस हार गए ‘फ्लाइंग सिंह’ मिल्खा सिंह, 91 साल की उम्र में हुआ निधन
Next Article भारत में कोरोना वायरस के 120 से ज्यादा Mutation मिलें

Related Posts

Headlines

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026
Headlines

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026
Headlines

चार बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, रील वायरल होते ही पहली पत्नी की संदिग्ध मौत

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026

चार बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, रील वायरल होते ही पहली पत्नी की संदिग्ध मौत

November 10, 2026

राशिफल @ 10 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.