Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 09:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उफनायी गंगा, धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार
Headlines

उफनायी गंगा, धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार

August 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गंगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। खासकर जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर इसका सीधा असर पड़ा है। रेलवे ने गंगा के तेज बहाव वाले इलाकों में ट्रेनों की गति कम कर दी है ताकि कोई दुर्घटना न हो।

तेज बहाव के कारण ट्रेनों की गति 30 किमी/घंटा

घोरघट, बरियारपुर लोहा पुल और ऋषिकुंड हॉल्ट के पास गंगा का पानी पुल-पुलियों को छूते हुए बह रहा है। इन जगहों पर ट्रेनों को अब सिर्फ 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है। रेलवे ने इस संबंध में कौशन लेटर जारी कर ट्रेनों को सावधानी से चलाने का निर्देश दिया है।

रेलवे कर्मचारी 24 घंटे निगरानी में

मालदा रेल मंडल के डिविजनल इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि पुल-पुलियों पर जलस्तर की निगरानी के लिए रेलवे कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।

बरियारपुर पुल के पास जलस्तर खतरे के निशान के करीब

बरियारपुर स्टेशन के पास ब्रिज संख्या 195 और ऋषिकुंड हॉल्ट के पास पुलिया संख्या 198 और 198A के पास पानी का बहाव काफी तेज है। बरियारपुर लोहा पुल के पास जल मापक मीटर में जलस्तर खतरे के निशान से केवल 10 सेंटीमीटर नीचे है। यदि पानी और बढ़ा तो गाडर से टकरा सकता है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद करनी पड़ सकती है।

पिछले साल भी हुआ था असर

2024 में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था और रेलवे को इस रेलखंड पर चार दिन तक ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी थी। इस बार भी रेलवे पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है।

Also Read : राशिफल @ 11 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 11 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article PLFI ने किया झारखंड बंद का ऐलान, मार्टिन केरकेट्टा के ए’नकाउंटर पर किया यह दावा

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.