अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में स्वतंत्रता दिवस पर इस साल परंपरा बदल गई। इस साल रांची के मोरहाबादी में सीएम के जगह गवर्नर ने ध्वजारोहण किया। इसे पहले मोरहाबादी में राज्य के मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करते थे। लेकिन इस दान सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म का निर्वहन कर रहे हैं। इस चलते वे ध्वजारोहण नहीं कर पाए। आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और बाद में अपने भाषण में झारखंड के वीर सपूतों को नमन किया।
राज्यपाल ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह लंबे समय तक लोकसभा में उनके साथ रहे। उन्होंने शिबू सोरेन के जीवन को आदिवासी अस्मिता और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित बताया। राज्य में नक्सलवाद पर नियंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। अब तक 197 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं, 17 मारे गए और 10 ने आत्मसमर्पण किया है।
राज्यपाल ने मछली उत्पादन को बढ़ावा देने की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए झारखंड में लगभग 1275 करोड़ रुपये के मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
इसे भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर के बेटे ने कर ली सगाई, बचपन की दोस्त बनेगी दुल्हनिया
इसे भी पढ़ें : अक्षय और अरशद की कोर्टरूम में होगी जबरदस्त टक्कर… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने उठाया बड़ा कदम… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : बिहार में एक और एनका’उंटर, 30 साल की उम्र में 22 संगीन कांड करने वाले कुख्यात का अंत



