Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 08:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “जब तक नरेंद्र मोदी PM हैं…” NDA से अलग होने की बात पर चिराग का बड़ा खुलासा
Headlines

“जब तक नरेंद्र मोदी PM हैं…” NDA से अलग होने की बात पर चिराग का बड़ा खुलासा

August 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चिराग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह बयान नहीं दिया कि वे बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, “कुछ लोग हमें NDA से अलग करने की साजिश में लगे हैं। लेकिन जब तक देश के PM नरेंद्र मोदी हैं, तब तक मेरे NDA से अलग होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। विपक्ष जानता है कि जब तक NDA एकजुट है, तब तक उनकी सत्ता में वापसी असंभव है।” चिराग ने मीडिया में चल रही खबरों को गलत बताया और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा, “मैंने जो कहा और जो एक समाचार चैनल ने चलाया, उसमें बड़ा फर्क है। ऐसी बातों से लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।”

Advertisement Advertisement

सीट बंटवारे पर अभी चर्चा नहीं :

जब चिराग पासवान से यह पूछा गया कि उनकी पार्टी बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने कहा कि इस पर अभी एनडीए के भीतर कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा उचित समय पर गठबंधन के अंदर ही होगी। अभी इस विषय पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।”

243 सीटों पर लड़ने की बात को बताया झूठा :

बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “यह बात वहीं से उठ रही है जो मैंने कही ही नहीं। जो बातें आपने कही ही नहीं, उन्हें आपके मुंह में डाल दिया जाता है।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके टीवी इंटरव्यू को गलत तरीके से पेश किया गया है।

इसे भी पढ़ें : बदली परंपरा, गवर्नर ने किया ध्वजारोहण

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबदली परंपरा, गवर्नर ने किया ध्वजारोहण
Next Article CM नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में किया ध्वजारोहण, रच डाला नया इतिहास

Related Posts

बिहार

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.