Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 07:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में एक और एनका’उंटर, 30 साल की उम्र में 22 संगीन कांड करने वाले कुख्यात का अंत
Headlines

बिहार में एक और एनका’उंटर, 30 साल की उम्र में 22 संगीन कांड करने वाले कुख्यात का अंत

August 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एनकाउंटर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना से सटे वैशाली जिले में बीते देर शाम पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात लुटेरा अरविंद सहनी एनकाउंटर में मारा गया। चिंतामणिपुर हाई स्कूल के पीछे स्थित एक बगीचे में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान अरविंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह मौके पर ही ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लगी, जबकि कुछ अन्य जवान भी घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।

28 मई को समस्तीपुर कोर्ट से फरार हुआ था

अरविंद सहनी लूट, हत्या और डकैती जैसे 22 गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। 28 मई 2025 को वह समस्तीपुर कोर्ट से फरार हो गया था। उस दिन पेशी के बाद जब एक अपराधी हैदर को कोर्ट हवालात में ले जाया जा रहा था, तभी हवालात के अंदर मौजूद अरविंद समेत 4 कैदियों ने ग्रिल पर जोर से धक्का दिया। गार्ड गिर पड़ा और पांचों कैदी भाग निकले। पुलिस ने पीछा करके एक अपराधी नागेंद्र महतो को पकड़ लिया, लेकिन अरविंद, मनीष कुमार, मनजीत कुमार और हैदर फरार हो गए।

auto

50 हजार रुपये का इनाम था घोषित

फरारी के बाद अरविंद ने मुजफ्फरपुर जिले में अपने साथियों के साथ किराना दुकानों में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। उसके दो अन्य साथियों मोहम्मद अनवर और मंजीत कुमार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया।

10 दिन पहले भी पुलिस को चकमा दिया

3 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद करजा थाना क्षेत्र के भटौना लक्ष्मण चौक के पास अपने साथियों के साथ किसी बड़ी लूट की योजना बना रहा है। पुलिस घेराबंदी करने पहुंची, लेकिन अरविंद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मौके से पुलिस ने बाइक, मैगजीन और कारतूस बरामद किए।

30 साल की उम्र में 22 बड़े मामले

अरविंद सहनी वैशाली थाना क्षेत्र के सहथा भगवानपुर गांव का रहने वाला था और उसकी उम्र 30 साल थी। वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और मोतिहारी जिलों में उसके खिलाफ कई गंभीर केस दर्ज थे। वह 2019 में हाजीपुर के मुथूट फाइनेंस सोना लूटकांड (55 किलोग्राम सोना) और मुजफ्फरपुर बैंक लूट में भी वांछित था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी उसने बड़ी सोना लूट को अंजाम दिया था। इनाम घोषित होने के बावजूद वह लगातार वारदातें करता रहा, जिससे पुलिस के लिए उसे पकड़ना बड़ी चुनौती बन गया था। आखिरकार समस्तीपुर कोर्ट से फरार होने के 78 दिन बाद वह पुलिस और एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में 22 थानों के 150 पुलिसकर्मियों की SP ने रोकी सैलरी… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत के गांव की धरती में चप्पे-चप्पे पर फोर्स डिप्यूट
Next Article बिहार में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने उठाया बड़ा कदम… जानें क्या

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.