Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 09:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुख्यात राहुल दुबे गैंग को लातेहार पुलिस की तीखी चोट… जानें क्या
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे गैंग को लातेहार पुलिस की तीखी चोट… जानें क्या

August 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कुख्यात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : कुख्यात राहुल दुबे गैंग को लातेहार पुलिस ने तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने गैंग के सात गुर्गों को धर दबोचा है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम विकास कुमार उर्फ मिथुन लोहरा, सुधीर लोहरा, उपेंद्र ठाकुर, सोनू पासवान, रौशन कुमार उर्फ रौशन सिंह, प्रभात कुमार यादव और मुकेश यादव बताये गये। इन लोगों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल, नौ गोलियां, पांच मोबाइल फोन और बोतल में भरा दो लीटर पेट्रोल जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को बालूमाथ SDPO विनोद रवानी ने किया है।

SDPO ने मीडिया को बताया कि बीते 15 अगस्त को लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव को इंफॉर्मेशन मिली थी कि चमातू बायपास रोड के पास 8-10 बदमाश किस्म के लोग इकट्ठा हुए हैं। उनके पास हथियार भी है। कोई बड़ा कांड करने वाले हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर SDPO विनोद रवानी की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और सात लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों ने खुलासा किया कि कुख्यात राहुल दुबे उनलोगों का आका है। उसके ही हुक्म पर ये लोग कांड करते थे। धराये गुंडों ने खुलासा किया कि बीते 18 जुलाई को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मगध कोलियारी, नौ जुलाई को चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी साइडिंग और पांच जुलाई को बारियातु थाना क्षेत्र के फुलबसिया साइडिंग पर फायरिंग और आगजनी कर दहशत फैलाने का काम किया था। इन वारदातों को राहुल दुबे के इशारे पर अंजाम दिया गया था। धराये बदमाशों में से पांच का आपराधिक इतिहास रहा है।

इन सभी को दबोचने में बालूमाथ SDPO विनोद रवानी, बालूमाथ के सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुवा, चंदवा थानेदार रणधीर सिंह, बालूमाथ थानेदार अमरेन्द्र कुमार, बारियातु थानेदार रंजन पासवान, एसआई अनुभव सिन्हा, जितेन्द्र कुमार, निर्मल कुमार मंडल, अमित कुमार रविदास, गौतम कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार, श्रवण कुमार, एएसआई संजय चौधरी और सिपाही पंकज शुक्ला की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : झारखंड ATS के निशाने पर कुख्यात अपराधियों के करीबी, भेजा नोटिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंत्री योगेंद्र प्रसाद ने खुद संभाली नेमरा में ट्रैफिक की कमान
Next Article राशिफल @ 17 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.