Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 08:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड ATS के निशाने पर कुख्यात अपराधियों के करीबी, भेजा नोटिस
Headlines

झारखंड ATS के निशाने पर कुख्यात अपराधियों के करीबी, भेजा नोटिस

August 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ATS
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड ATS ने राज्य के कुख्यात अपराधियों और उनके करीबियों की काली कमाई पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा गैंगस्टर्स और उनके रिश्तेदारों की बेनामी संपत्ति की जांच चल रही है। ATS ने साफ कर दिया है कि जो लोग अपनी संपत्ति का सही-सही हिसाब नहीं देंगे, उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

10 से ज्यादा लोगों को भेजा गया नोटिस

एटीएस ने 10 से ज्यादा लोगों की पहचान की है, जो संगठित आपराधिक गिरोह की कमाई को अपने कारोबार में लगाकर मुनाफा कमा रहे थे। इन लोगों को नोटिस जारी कर संपत्ति का पूरा ब्यौरा मांगा गया है। उन्हें यह साबित करना होगा कि उनकी संपत्ति में अपराधियों की कमाई का कोई हिस्सा शामिल नहीं है। अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

auto

इन अपराधियों पर कार्रवाई

एटीएस की नजर जिन कुख्यात अपराधियों और उनके नेटवर्क पर है, उनमें अमन श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, प्रिंस खान, डब्लू सिंह, मयंक सिंह और विकास तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। इन गैंगस्टर्स ने अपराध की कमाई से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति खड़ी की है। अब एटीएस धीरे-धीरे उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगी।

नया कानून बना हथियार

झारखंड एटीएस एसपी ऋषभ झा ने मीडिया को बताया कि नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(6) के तहत यह प्रावधान है कि अगर कोई संपत्ति अपराध की कमाई से खरीदी गई है, चाहे वह सीधे अपराधी के नाम पर हो या उसके रिश्तेदार/करीबी के नाम पर, पुलिस उसे जब्त कर सकती है।

  • नोटिस मिलने पर संबंधित व्यक्ति को यह साबित करना होगा कि संपत्ति में अपराधियों के पैसों का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
  • अगर वे सबूत देने में नाकाम रहते हैं, तो संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और 3 साल तक की सजा भी हो सकती है।

रिमांड पर पूछताछ से मिली जानकारी

एटीएस ने अमन श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, प्रिंस खान, डब्लू सिंह, मयंक सिंह और विकास तिवारी जैसे गैंगस्टर्स की काली कमाई को कारोबार में लगाने वाले सफेदपोशों और उनके करीबी रिश्तेदारों की पहचान की है। इन सभी को नोटिस भेजा गया है, जिसमें उनसे उनकी संपत्ति की जानकारी मांगी गई है।

क्या होगा आगे?

  • अपराधियों के नाम पर मौजूद संपत्ति सीधे जब्त होगी।
  • जो संपत्ति रिश्तेदारों या करीबियों के नाम पर है, उनके मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा।
  • अगर वे साबित नहीं कर पाए कि संपत्ति लीगल है, तो उसे भी जब्त कर लिया जाएगा।

साफ है कि झारखंड एटीएस अब सिर्फ अपराधियों को जेल भेजने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि उनकी अवैध कमाई और आर्थिक ताकत को भी खत्म करने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के निधन पर झारखंड में राजकीय शोक का ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को गवर्नर ने विस परिसर में दी श्रद्धांजलि
Next Article CM नीतीश का वादा : अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी

Related Posts

Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Headlines

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.