अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद पूर्वी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने 24 वर्षीय राज किशन उर्फ छोटू की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना राम नारायण निवास में हुई, जहां छोटू अपने कमरे में था। गोली लगने के बाद उसे रेंटर की मदद से PMCH अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार यह घटना आपसी विवाद का परिणाम हो सकती है। मृतक राज किशन अनीसाबाद में अपने परिवार के साथ रहता था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उनके पिता विजय कुमार यादव बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल में कार्यरत थे। राज किशन ने हाल ही में 10 दिन पहले ब्लिंकिट में नौकरी शुरू की थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मोहल्ले में लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो कमरे की तफ्तीश कर रही है। सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है और FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची के चुटिया थानेदार सस्पेंड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल दुबे गैंग को लातेहार पुलिस की तीखी चोट… जानें क्या

