अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : चुटिया थाना के प्रभारी लक्ष्मीकांत को उनके अनुचित आचरण के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने यह कार्रवाई एक शिकायत की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
आरोप है कि थाना प्रभारी ने एक आवेदक, कृष्ण कुमार गुप्ता, के साथ असम्मानजनक और अमर्यादित व्यवहार किया था। इस मामले की जांच सिटी डीएसपी को सौंपी गई थी, जिन्होंने 14 अगस्त को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए।
इसके बाद एसएसपी ने लक्ष्मीकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय रांची पुलिस केंद्र रहेगा। इस अवधि में उन्हें केवल जीवन यापन भत्ता मिलेगा, अन्य कोई सुविधा नहीं दी जाएगी।
जल्द ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी और स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता या बदसलूकी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : राशिफल @ 17 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल दुबे गैंग को लातेहार पुलिस की तीखी चोट… जानें क्या

