अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : झारखंड के विभिन्न जिलों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश की वजह के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि, भारी बारिश से आम जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है।
झारखंड में राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। कहीं रुक-रुक कर, तो कहीं लागातार बारिश हो रही है। यह बारिश जहां किसानों के लिए राहत बनकर आई हैं, वहीं आम लोगों को दैनिक कार्यों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आनेवाले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार 21 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और गोड्डा के अलावा इससे लगे मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है।
रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस , जमशेदपुर में 33 डिग्री, डालटेनगंज में 34 डिग्री, बोकारो में 35.2 डिग्री और 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने किया सरेंडर, बोला- सुकून की जिंदगी जीना चाहता हूं
इसे भी पढ़ें : बिहार में वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : अंतरिक्ष में इतिहास रचने वाले शुभांशु शुक्ला की आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात
इसे भी पढ़ें : सीपी राधाकृष्णन को NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, झारखंड से भी रहा है नाता
इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल दुबे गैंग को लातेहार पुलिस की तीखी चोट… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत पहुंचे रजरप्पा, पिता शिबू सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन
इसे भी पढ़ें : राजधानी के पॉश इलाके में घर में घुस कर मा’री गो’ली

