Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीपी राधाकृष्‍णन को NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, झारखंड से भी रहा है नाता
Headlines

सीपी राधाकृष्‍णन को NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, झारखंड से भी रहा है नाता

August 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : NDA राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उपराष्‍ट्रपत‍ि पद के उम्‍मीदवार के ल‍िए सीपी राधाकृष्‍णन को चुना है। रविवार को सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। सीपी राधाकृष्णन मौजूदा समय में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। रविवार को भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद निर्णयों को जानकारी देते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि आज संसदीय बोर्ड की बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में हुई। उपराष्ट्रपति के नामों के लिए सभी पहलुओं पर चर्चा हुई और सुझाव मांगे गए। इसके बाद तय हुआ कि हमारे उपराष्ट्रपति के प्रत्याशी के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का प्रत्याशी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी दलों के साथ संपर्क करते हुए उप-राष्ट्रपति का चुनाव सर्वसम्मत्ति से हो, इसकी आशा रखती है। इसीलिए हम सभी लोगों ने पिछले एक सप्ताह में लगभग सभी राजनीतिक दलों के साथ हमारे एनडीए के सहयोगियों और विपक्षी दल के जो सहयोगी हैं, नेता हैं, उनके साथ हमारे वरिष्ठ नेताओं ने भी संपर्क साधा था। हमलोगों ने इस बात की उम्मीद रखी है कि हम उपराष्ट्रपति का चुनाव सर्वसम्मत्ति से करें।

auto

सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी ने अपनी लगन, विनम्रता और बुद्धिमत्ता से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विभिन्न पदों पर रहते हुए, उन्होंने हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने तमिलनाडु में जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य किया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एनडीए परिवार ने उन्हें हमारे गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है।

थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी को सांसद और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा प्रभावशाली रहे। अपने राज्यपालीय कार्यकाल के दौरान, उन्होंने आम नागरिकों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया। इन अनुभवों ने सुनिश्चित किया कि उन्हें विधायी और संवैधानिक मामलों का व्यापक ज्ञान है। मुझे विश्वास है कि वे एक प्रेरक उपराष्ट्रपति बनेंगे।

बता दें कि सीपी राधाकृष्णन, मौजूदा समय में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वे लंबे समय तक भाजपा संगठन में सक्रिय रहे और दो बार लोकसभा सांसद भी चुने गए। मूल रूप से तमिलनाडु के त‍िरुपुर से आते हैं। संगठनात्मक स्तर पर वे आरएसएस के खांटी स्वयंसेवक माने जाते हैं, यानी विचारधारा से पूरी तरह जुड़े और लंबे समय तक जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान रही है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में भयंकर बवाल, पुलिस टीम पर हम’ला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगढ़वा में भयंकर बवाल, पुलिस टीम पर हम’ला
Next Article राशिफल @ 18 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.