Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंतरिक्ष में इतिहास रचने वाले शुभांशु शुक्ला की आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात
Headlines

अंतरिक्ष में इतिहास रचने वाले शुभांशु शुक्ला की आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात

August 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शुभांशु शुक्ला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज यानी सोमवार को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने शुभांशु की उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए आज लोकसभा में विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा है। चर्चा का विषय है, “अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री-विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका।”

ग्रुप कैप्टन शुभांशु रविवार सुबह भारत लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, इसरो प्रमुख वी नारायणन, शुभांशु की पत्नी कामना, बेटा कियाश सहित बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे। करीब एक साल बाद वतन वापसी करने वाले शुभांशु ने एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका में लगभग एक साल तक कठिन प्रशिक्षण लिया था। उनके साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी भारत लौटे, जिन्हें इस मिशन के लिए बैकअप अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था।

मिशन गगनयान में निभाएंगे अहम भूमिका 

शुभांशु ने एक्सिओम-4 मिशन के लिए एक साल तक अमेरिका में प्रशिक्षण लिया। उनकी सफल वापसी के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह 2027 में इसरो के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लखनऊ में स्वागत की तैयारियां 

शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने कहा, “हम एक महीने से बेटे की वापसी का इंतजार कर रहे थे।” पिता शंभुदयाल शुक्ल ने बताया कि शुभांशु 25 अगस्त को अपने गृहनगर लखनऊ पहुंच सकते हैं। मां आशा लखनऊ में उनके स्वागत की तैयारियों में जुटी हैं। शुभांशु 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली लौटेंगे।

शुभांशु का भावुक संदेश 

शुभांशु ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मिशन के बाद पहली बार अपने दोस्तों, परिवार और देशवासियों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

इसे भी पढ़ें : सीपी राधाकृष्‍णन को NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, झारखंड से भी रहा है नाता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 18 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article भोरे-भोर स्कूल के हॉस्टल में लगी भयंकर आ’ग, फिर…

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.