अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : प्राइवेट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक लड़की की आबरू लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में संदेही गुनहगार चंदन साह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से उछल कर सामने आया है। आरोपी चंदन साह उर्फ बिट्टू इसी थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा के गायत्री नगर का रहने वाला है।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके निजी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इसी डर से वह लंबे समय तक चुप रही और लगातार पांच सालों तक बिट्टू उसकी आबरू लगातार लूटता रहा। रोज-रोज खुद को तिल-तिल कर मरता देख लड़की ने हिम्मत जुटाई और थाना पहुंच गयी। वहां उसने पुलिस को सारी आपबीती बयां कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को धर दबोचा। परसुडीह थानेदार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके।
इसे भी पढ़ें : जीएम कल्याणजी प्रसाद के एक्शन मोड में आते ही कोयला माफियाओं में हड़कंप… जानें कैसे

