अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल उन पर नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता की सेवा के संकल्प पर किया गया है। हमले के कुछ घंटे बाद रेखा गुप्ता ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा –
“आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।” उन्होंने बताया कि हमले के बाद वह थोड़ी देर के लिए सदमे में थीं, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हैं।
आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।
स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 20, 2025
शुभचिंतकों से की अपील
मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की कि वे उनसे मिलने के लिए परेशान न हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही पहले की तरह जनता के बीच सक्रिय नज़र आएंगी।
सेवा का संकल्प और मजबूत
रेखा गुप्ता ने कहा – “ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी।” उन्होंने आश्वासन दिया कि जनसुनवाई कार्यक्रम और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता से जारी रहेगा।
जनता का जताया आभार
अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा – “आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। आपके अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”
इसे भी पढ़ें : दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में



